
इन्दौर। कांग्रेस (Congress) जिला अध्यक्षों (District Presidents) की हुई घोषणा के बाद दावेदारों के अलावा कई स्थानों पर पार्टी के बड़े नेताओं (Leaders) के दबाव में बनाए गए अध्यक्षों से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मनाने का दौर शुरू हो गया है। कल शहर कांग्रेस नवनियुक्त अध्यक्ष चिन्टू चौकसे (Chintu Chauksey) सन्नी राजपाल, अरविंद बागड़ी, शैलेष गर्ग, दीपू यादव सहित कई नेताओं के घर पहुंचे। उनके साथ पार्षद राजू भदौरिया, राजा चौकसे, मिन्ना भाटिया, जसबीर सिंह राजपाल, हन्नी राजपाल आदि सहित अन्य साथीगण मौजूद थे।
कल सद्भावना दौड़ का आयोजन
देवेन्द्रसिंह यादव द्वारा कल सुबह साढ़े 7 बजे सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। कल सुबह चोइथराम हास्पिटल से राजीव गांधी प्रतिमा तक दौड़ का आयोजन किया गया है। इसके बाद कांग्रेसी माल्यार्पण करेंगे, वहीं 9 अक्टूबर को गांधी भवन से कलेक्टर कार्यालय तक सरकार की नीतियों के विरोध में पर्दाफाश रैली निकाली जाएगी, जो हर साल निकलती है।

राजीव गांधी की जयंती पर कल चिंटू की पहली परीक्षा
अभी तक कांग्रेस के बड़े नेताओं की जयंती और पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेसियों की संख्या का टोटा रहता है। सुरजीतसिंह चड्ढा भी कांग्रेसियों को इन आयोजनों में इक_ा नहीं कर पाए। यहां तक कि वे स्वयं ही कई कार्यक्रमों से नदारद रहते थे। अब कल पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती है और चिंटू के नेतृत्व में बड़ा राजनीतिक आयोजन। एक तरह से यह चिंटू के लिए पहली परीक्षा है और देखते हैं चिंटू इसमें कितना सफल होते हैं। भीड़ के चक्कर में कांग्रेस के राजनीतिक आयोजनों का कबाड़ा हो जाता है। अधिकांश कांग्रेसी तो घर से बाहर निकलते नहीं और एक-दूसरे को कोसते रहते हैं। सुरजीतसिंह चड्ढा के कार्यकाल के समय यही स्थिति रही और कांग्रेसी अपने दिवंगत नेताओं की पुण्यतथि और जयंती के आयोजनों से दूर ही रहे। केवल नाम के लिए कुछ नेता मुंह दिखाई करने पहुंच जाते थे। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने ऐसे आयोजनों में अब नेताओं और कार्यकर्ताओं को आना अनिवार्य किया है। चूंकि चिंटू चौकसे दो दिन पहले ही अध्यक्ष बने हैं और उनके अध्यक्ष बनते ही कल पहला आयोजन राजीव गांधी की जयंती का है। यह कार्यक्रम राजीव गांधी तिराहा पर होगा। देखना यह होगा कि चिंटू अपनी पहली परीक्षा में कितने नंबर ला पाते हैं और कौन-कौन कांग्रेसी इस आयोजन में पहुंचता है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved