
इंदौर। हर में कल दिन में मौसम खुला रहने के बाद शाम करीब 4 बजे बादल छाए और कुछ देर के लिए पूरे शहर में जमकर बारिश हुई। कुछ देर बाद तेज बारिश का दौर थमा, लेकिन रात तक हलकी बूंदाबांदी चलती रही। इससे शहर को आधा इंच से ज्यादा पानी मिला। मौसम विभाग ने आज भी शहर में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है।
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल शाम से रात के बीच शहर में कुल 0.54 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही बारिश का कुल आंकड़ा 20.54 इंच पर पहुंच गया। यह सामान्य से 7.6 इंच कम है। कल दिन में मौसम खुला रहने और धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई। कल दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और परसों की अपेक्षा 2.8 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसों रात की अपेक्षा 0.5 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी रही। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 37 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची।
मध्य और पूर्वी शहर में कम, हातोद में साढ़े 3 इंच से ज्यादा बारिश
कल पश्चिमी शहर में जहां आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, वहीं मध्य शहर में 8.5 मिलीमीटर और पूर्वी शहर में 7 मिलीमीटर, यानी दोनों ही क्षेत्रों में आधा इंच से भी कम बारिश हुई। वहीं शहर से लगे क्षेत्रों में कल 3.6 इंच बारिश दर्ज की गई, जो जिले में सर्वाधिक है। वहीं इसके बाद महू में 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved