img-fluid

Jio अगले साल लॉन्च करेगा मेड इन इंडिया 5G सर्विस

July 15, 2020

रिलायंस एजीएम में मुकेश अंबानी का ऐलान
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्री की 43वीं एजीएम  में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी निवेशकों का स्वागत किया। चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो ने मेड इन इंडिया 5G सॉलूशन तैयार कर लिया है, जो भारत में वर्ल्ड क्लास 5G सर्विस प्रदान करेगा। साथ ही ये भी बताया गया कि स्‍पेक्‍ट्रम की उपलब्‍धता के साथ ही इसका ट्रायल शुरू हो जाएगा। मुकेश अंबानी ने जियो के 5G सॉलूशन को PM मोदी के आत्मनिर्भार भारत  को समर्पित किया है, जिसे अगले साल तक पेश किया जाएगा। बताया गया कि ये 100% मेड इन इंडिया होगा।

मुकेश अंबानी ने कहा, ‘जियो मीट भारत का पहला और एकमात्र क्लाउड बेस्ड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है। इसे सिर्फ दो महीने में ही यंग जियो प्लेटफॉर्म टीम ने तैयार किया है। इस ऐप के लॉन्च के कुछ दिन बाद इसे 50 लाख लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। आकाश अंबानी ने AGM में JioTV+ को पेश किया है। उन्होंने कहा कि JioTV+ में वर्ल्ड के लीडिंग 12 OTT कंपनियों के कंटेंट उपलब्‍ध होंगे। इनमें Netflix, Amazon Prime, Disney+ Hotstar, Voot, SonyLiv, Zee5, JioCinema, JioSaavn, YouTube कई अन्‍य ऐप्‍स शामिल हैं।

 

Share:

  • भीकनगांव के कृषि आदान का लाईसेंस निलंबित

    Wed Jul 15 , 2020
    करही (देवेन्द्र सुराना)। भीकनगांव के मेसर्स हेमचंद जैन एंड संस का लाईसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। कृषि उप संचालक एमएल चौहान ने जारी आदेश में बताया कि भीकनगांव उर्वरक निरीक्षक एवं कृषि अधिकारी द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत प्रतिवेदन में कहा गया है कि हेमचंद जैन एंड संस द्वारा अधिक राशि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved