img-fluid

यात्री सुविधा के मामले में देश में तीसरे से चौथे स्थान पर पहुंचा इंदौर एयरपोर्ट

October 24, 2025

  • पुणे पहले स्थान पर

इन्दौर। मध्य भारत का सबसे बड़ा और व्यस्त माना जाने वाला इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट यात्री सुविधा के मामले में एक बार फिर पिछड़ गया है। साल 2025 की तीसरी तिमाही में यह देश में चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि इससे पहले दूसरी तिमाही में यह तीसरे स्थान पर था।

एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया ने कल शाम ही एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) द्वारा एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) सर्वे की रिपोर्ट जारी की है। साल 2025 की तीसरी तीमाही यानी जुलाई से सितंबर के बीच हुए इस सर्वे में इंदौर को देश में चौथा स्थान मिला है। यात्रियों से एयरपोर्ट पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में 31 बिंदूओं पर पूछे गए सवालों के आधार पर हुए इस सर्वे में यात्रियों ने इंदौर को 5 में से 4.93 अंक दिए हैं।

0.01 अंक ने बिगाड़ी रैंकिंग
इस सर्वे में इंदौर को सिर्फ 0.01 अंक के कारण एक पायदान की गिरावट झेलना पड़ी है। रिपोर्ट के अनुसार इंदौर को दूसरी तिमाही में भी 4.93 अंक ही मिले थे और वो तीसरे स्थान पर था, लेकिन इस बार गोवा और वाराणसी को इंदौर से सिर्फ 0.01 ज्यादा यानी 4.94 अंक मिले हैं और वे दूसरे और तीसरे स्थान पर पहुंचे हैं और इंदौर इस मामूली अंतर के कारण पिछड़ गया है।


  • शॉपिंग सेवा में सबसे कम अंक
    31 बिंदुओं पर होने वाले इस सर्वे में यात्रियों ने एयरपोर्ट को सबसे कम अंक शॉपिंग और वैल्यू फॉर मनी शॉपिंग के लिए दिए हैं। क्योंकि इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों को अन्य बड़े एयरपोर्ट की तरह शॉपिंग के ज्यादा विकल्प नहीं मिलते हैं, यहां शॉपिंग की कई दुकानें बंद हो चुकी है। जो चालू हैं उनमें भी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की कमी है। एयरपोर्ट पर दो साल से ज्यादा से शराब की दुकान भी बंद पड़ी है। रैंकिंग सुधारने में लिए एयरपोर्ट प्रबंधन को शॉपिंग सेवा बेहतर करने पर काम करने की जरूरत है।
    साफ-सफाई के ज्यादा अंक
    सर्वे रिपोर्ट में इंदौर एयरपोर्ट को साफ-सफाई के लिए पिछली बार से ज्यादा अंक मिले हैं। यानी यात्रियों ने एयरपोर्ट पर सफाई के लिए हो रहे प्रयासों को सराहा है। एयरपोर्ट पर यात्री को चूहे द्वारा काटे जाने की घटना के बाद सफाई में बहुत ज्यादा सख्ती की गई थी। पहले जहां यात्री अक्सर ट्विटर पर भी एयरपोर्ट पर सफाई की कमियां निकालते थे और गंदे टॉयलेट की शिकायत करते थे, उसमें भी कमी आई है। स्टाफ के व्यवहार को लेकर भी एयरपोर्ट को ज्यादा अंक मिले हैं।

    एशिया में भी पांच पायदान पिछड़ा
    एशिया पेसिफिक के ऐसे सभी एयरपोर्ट, जहां यात्री संख्या 18 लाख से ज्यादा है पर यह सर्वे किया गया था। रैंकिंग में भारत के 16 एयरपोर्ट के साथ ही एशिया पेसिफिक के 18 देशों के 98 एयरपोर्ट शामिल थे। यहां भी इंदौर की रैंकिंग गिरी है। दूसरी तिमाही में जहां इंदौर 98 एयरपोर्ट में 58वें स्थान पर था, वहीं इस बार यह पांच पायदान गिरकर 63वें स्थान पर पहुंच गया है। जबकि इंदौर के अंक कम नहीं हुए हैं, लेकिन अन्य एयरपोर्ट्स द्वारा ज्यादा अंक हासिल किए जाने के कारण इंदौर को नुकसान हुआ है।

    नए डायरेक्टर को मिला रिपोर्ट कार्ड
    इंदौर एयरपोर्ट पर कल सुबह ही नए एयरपोर्ट डायरेक्टर के रूप में सुनील मग्गीरवार ने पद संभाला है, जिसके बाद ये रैंकिंग आई है। इससे उन्हें भी काम करने के लिए एक रिपोर्ट कार्ड मिल गया है कि यात्री किन चीजों से असंतुष्ट हैं और उन्हें क्या सुधार करना है। इससे उन्हें बेहतर काम करने और लक्ष्य तय करने में मदद मिलेगी।

    Share:

  • एक ही वार्ड में झोंकी 22 झोनों की टीमें

    Fri Oct 24 , 2025
    -मलिन बस्ती राजीव गांधी नगर में अनोखा मामला, कई मकानों के कागजात की बजाए लोगों ने टीमों को बताए बिल्ले, वर्षों पहले शिफ्टिंग के दौरान निगम ने दिए थे -होस्टल वाले क्षेत्रों में भी पहुंची निगम की टीमें, सम्पत्ति कर से लेकर मौके के निर्माण की भी जांच -सम्पत्ति और जल कर से लेकर कई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved