
उज्जैन। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में आज 759 लोगो की सैम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इनमें 2 खाचरौद, 1 नागदा, 1 झारडा, 1 तराना, 1 बडऩगर निवासी है। इनमें 3 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। जिले में 62 मरीज उपचाररत् है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 927 तक पहुंच गया। वहीं अब तक कोरोना से 71 लोगो की मौत हो चुकी है। अब तक 794 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। आज तक कुल 3255 सैंपल लिए गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved