img-fluid

MP: कटनी में BJP नेता की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव, एक हत्यारे के पिता ने लगाई फांसी

October 29, 2025

कटनी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी जिले (Katni district) में मंगलवार को 2 नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा नेता (BJP leader) और बजरंग दल (Bajrang Dal) के एक पूर्व गौ सेवा प्रमुख की दिनदहाड़े गोली (Daylight Shooting) मारकर की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। क्षेत्र में तनाव फैल गया है। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च किया है। प्रशासनिक कार्रवाई भी हुई है। थाना प्रभारी समेत प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है। बताया जाता है कि घटना के बाद एक आरोपी के पिता ने फांसी लगा ली।


कटनी जिले की औद्योगिक नगरी कैमोर में मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे गोलियों की आवाज से दहल उठी। दो बाइक सवारों ने भाजपा पिछड़ा वर्ग के मंडल अध्यक्ष नीलेश रजक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान दोनों आरोपियों ने चेहरे को कपड़े से ढक दिया। गोली लगते ही नीलू मौके पर ही गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन पर वारदात की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा नेता को अस्पताल पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच के ठीक सामने भाजपा नेता नीलू रजक सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान बाइक से आए युवकों ने पिस्टल से सीने पर फायर कर दिया। गोली पसलियों को चीरती हुई अंदर जा धंसी। हमलावर बाइक से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल नीलू को विजयराघवगढ़ शासकीय चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही पूरे कैमोर नगर में तनाव फैल गया।

नीलेश रजक पिछले 18 वर्षों से भाजपा से जुड़े थे। 2023-24 में उन्हें पार्टी ने पिछड़ा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया था। उन्हें बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। नीलेश रजक विजय राघवगढ़ विधानसभा के विधायक और पूर्व राज्य मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक के करीबी मानें जाते हैं। जानकारी लगते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कटनी प्रशासन से फोन पर बात कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कहा है। उन्होंने सीएम मोहन यादव से भी घटना को लेकर बात की।

घटना के बाद एक आरोपी के पिता नेल्सन जोसेफ ने आत्महत्या कर ली। नेल्सन के भतीजे ने बताया कि चाचा सुबह करीब 11:30 बजे घर आए। सबसे नार्मल बातचीत की ओर उसके बाद अंदर आकर चटकनी लगा ली। इसके बाद दरवाजा नहीं खोलने पर परिजनों ने जाली से देखा तो वह फांसी लगा चुके थे। विधायक संजय पाठक और भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी भी मौके पर पहुंचे। नीलेश रजक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने विजय राघवगढ़ शासकीय अस्पताल के सामने चक्काजाम कर दिया। विजयराघवगढ़ एसडीओपी वीरेंद्र धारवे ने बताया कि घटना सुबह साढ़े 11 बजे की है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों में प्रिंस पिता नेल्सन जोसेफ (30) और अकरम खान (33) शामिल हैं। फिलहाल दोनों फरार है। इस मामले में कैमोर थाना प्रभारी अरविंद चौबे और प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर पटेल को लाइन अटैच किया गया है।

Share:

  • बच्चों की विदेश यात्रा या पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी, पिता की सहमति के बिना मां कर सकती हैं पासपोर्ट रिन्यू

    Wed Oct 29 , 2025
    नई दिल्‍ली । गुजरात(Gujarat) में पिता की तरफ से NOC नहीं मिलने के बाद भी दो नाबालिगों(two minors) के पासपोर्ट रिन्यू (Renew Passport)हो सकेंगे। गुजरात हाईकोर्ट ने हाल ही में इस संबंध में आदेश जारी किया है। दरअसल, पासपोर्ट कार्यालय ने बगैर NOC के दस्तावेज रिन्यू करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद नाबालिगों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved