
खंडवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandva) में किसानों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर नजर आया। इंदौर नेशनल हाईवे (Indore National Highway) पर किसानों ने चक्काजाम कर प्रशासन और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने छैगांवमाखन और देशगांव के बीच बाईपास पर बैठकर आंदोलन किया।
संयुक्त कृषक संगठन के आह्वान पर जिले के चार अलग-अलग हाईवे पर एक साथ जाम लगाया गया। किसानों की प्रमुख मांग थी कि प्याज, सोयाबीन और मक्का की फसलों का उचित दाम मिले। किसानों ने कहा कि लागत बढ़ गई है, लेकिन समर्थन मूल्य और बाजार भाव बेहद कम हैं। इसके अलावा राहत राशि भी बहुत कम मिल रही है।
चक्का जाम के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। किसानों का कहना है कि हम बार-बार प्रशासन और सरकार से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन किसानों की बात सुनी नहीं जा रही। अब मजबूरन हमें सड़क पर उतरना पड़ा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved