img-fluid

इन्दौर में देवउठनी ग्यारस की रात खूनी खेल, दो गुट भिड़े, नाबालिग की हत्या

November 02, 2025

इन्दौर। अपराधों की पीड़ा झेल रहे शहर (Indore) में एक बार फिर खूनी सघर्ष हुआ, जिसमें पुरानी रंजिश (old rivalry) के चलते दो गुट आपस में भिड़ गए और एक नाबालिग (minor) की हत्या हो गई। यही नहीं घटना के बाद एक गुट के कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया और पथराव (stone pelting) कर कई गाडिय़ों को फोड़ दिया। पथराव में कुछ राहगीर घायल भी हुए है। कुछ संदिग्धों को इस मामले में हिरासत में लिया है।



वारदात एमआर-9 मदरवुड अस्पताल के पास हुई है। रात को दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हुई और फिर दोनों गुटों की तरफ से हथियार निकल पड़े। एक गुट के युवकों ने एक नाबालिग को घेर लिया और उस पर चाकुू से हमला कर उसे लहुलूहान कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 17 साल के अमन पिता घनश्याम कुशवाह निवासी सेठी नगर के रूप में हुई है। उधर घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटन की जानकारी लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहंची और तफ्तीश शुरु कर दी है।

पथराव करने वालों को फुटेज भी सामने आए…
घटना के बाद गुस्साए युवकों का एक समूह भी गाडिय़ां लेकर आया और पथराव कर दिया। इन युवकों की संख्या करीब दो दर्जन बताई जा रही है। उन्होंने संजय गांधी नगर, नादिया नगर और एलआईजी क्षेत्र मेें पथराव किया है, जब पथराव हो रहा था लोग भी घरों के बाहर आ गए। कुछ राहगीर और रहवासी पथराव के दौरान घायल हुए हैं। कुछ वाहनों में तोडफ़ोड़ भी हुई है। पथराव के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर पथराव करने वालों की पहचान कर रही है।

संदिग्ध हिरासत में, हत्या की वजह पुरानी विवाद
बताया गया कि दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजीश चली आ रही है, इसी में दोनों गुटों का आमना सामना हुआ था। एक बार हमला करने के बाद हमलावर दोबारा मौके पर आए तो वहां पहले से पुलिस मौजूद थी। पुलिस ने हमलावरों को घेर लिया तो वे गलियों में भागने लगे। इस दौरान कुछ हमलावरों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

Share:

  • पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति, छात्र-छात्राओं को दिए मेडल

    Sun Nov 2 , 2025
    हरिद्वार. राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती (Silver Jubilee) का जश्न शुरू हो गया है। राष्ट्रपति (President) द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड (Uttarakhand) पहुंचीं हैं। एयरपोर्ट पर सीएम धामी (CM Dhami) और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved