img-fluid

सिंहस्थ 2028 के पहले उज्जैन में मिलेगा वाराणसी-हरिद्वार जैसी आरती का अनुभव

November 11, 2025

उज्जैन। सिंहस्थ (Simhastha) 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन (Ujjain) में क्षिप्रा नदी आरती (Kshipra River Aarti) का भव्य कायाकल्प किया जाएगा। राज्य शासन (State Government) ने वाराणसी और हरिद्वार की प्रसिद्ध गंगा आरती से प्रेरित होकर उज्जैन में भी तकनीक-सक्षम और आकर्षक रिवरफ्रंट आरती शुरू करने की योजना बनाई है। इस पूरे प्रोजेक्ट को उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी के माध्यम से पूरा किया जाएगा।

स्मार्ट सिटी कंपनी इस परियोजना के लिए विस्तृत योजना (Detailed Plan) तैयार करने से पहले इसका प्रारंभिक स्वरूप तय कर रही है। इसके लिए शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, धार्मिक संस्थाओं और संबंधित एजेंसियों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।


सुझावों के बाद तय होगी रूपरेखा…
स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ संदीप शिवा ने बताया कि “राज्य शासन के निर्देश पर क्षिप्रा आरती परियोजना को मूर्त रूप देने की जिम्मेदारी स्मार्ट सिटी कंपनी उज्जैन को दी गई है। डीपीआर से पहले प्रोजेक्ट का स्वरूप तैयार किया जा रहा है। इसके लिए प्रबुद्ध जनों, संबंधित एजेंसियों और धार्मिक संस्थाओं से सुझाव मांगे गए हैं। सुझाव प्राप्त होते ही परियोजना की रूपरेखा तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। शासन की मंजूरी के बाद डीपीआर बनाई जाएगी।”

क्षिप्रा आरती परियोजना के मुख्य बिंदु…

  • उद्देश्य: सिंहस्थ 2028 से पहले क्षिप्रा आरती को भव्य स्वरूप देना।
  • प्रेरणा स्रोत: वाराणसी और हरिद्वार की गंगा आरती।
  • कार्यकारी एजेंसी: उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी।
  • विशेषताएं: तकनीक-सक्षम रिवरफ्रंट, समन्वित प्रकाश व ध्वनि व्यवस्था।
  • वर्तमान स्थिति: सुझाव आमंत्रित, रूपरेखा निर्माण की प्रक्रिया जारी।

Share:

  • दिल्ली ब्लास्ट के बाद UN में बोला भारत- सीमा पार से हो रही हथियारों की तस्करी, कतई बर्दाश्त नहीं करने की...

    Tue Nov 11 , 2025
    डेस्क: संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में भारत (India) के स्थाई प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश (Parvataneni Harish) ने यूएनएससी से आग्रह किया है कि हथियारों (Weapons) की तस्करी में मदद करने वालों के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनानी चाहिए. उनका यह बयान दिल्ली (Delhi) के लाल किले के बाहर हुए कार ब्लास्ट के बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved