
तीव्र शीतलहर से निकलकर शीतलहर में पहुंचा शहर, दिन के तापमान में भी आई बढ़त
इंदौर। शहर (Indore) में लगातार सात रातों तक 7 से 8 डिग्री (degrees) के बीच रहने के बाद कल रात (nights) पारा बढक़र 10 डिग्री के करीब पहुंचा। तापमान (Temperature) में बढ़त के कारण ठंड (Cold) में भी कमी आई है।
हवाओं का रुख बदलने से बढ़ा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कल से हवाओं का रुख उत्तरी से बदलकर पूर्वी हो जाने के कारण तापमान में थोड़ी बढ़त हुई है। हालांकि यह ज्यादा दिनों तक रहने की उम्मीद नहीं है। हवाएं उत्तरी होते ही दोबारा शहर के तापमान में गिरावट आने की पूरी संभावना है।
एक नजर पिछले 9 दिनों के तापमान पर
तारीख अधि. न्यून.
6 नवंबर 28.3 10.3
7 नवंबर 27.1 7.6
8 नवंबर 28. 2 7
9 नवंबर 27.4 7.9
10 नवंबर 28.6 8.4
11 नवंबर 28 8.2
12 नवंबर 28.8 7.6
13 नवंबर 27.8 8.2
14 नवंबर 28.2 9.6
(जानकारी मौसम विभाग के अनुसार, आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved