img-fluid

रीना बौरासी सेतिया MP महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त

November 19, 2025

इंदौर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज एक आदेश जारी कर रीना बौरासी सेतिया को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बधाई दी है।

यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी की अनुशंसा के आधार पर की गई है। पूरे देश में महिला कांग्रेस की जितनी भी प्रदेश अध्यक्ष है उनमें रीना बौरासी सेतिया पहली ऐसी प्रदेश अध्यक्ष है, जो कि दलित वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है। इंदौर जिले की महिला कांग्रेस की वे पूर्व में अध्यक्ष रह चुकी है। उनके कार्यकाल में महिला कांग्रेस का बड़ा सदस्यता अभियान इंदौर में चलाया गया था।

Share:

  • नक्सली मुठभेड़ में MP का जवान शहीद, CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

    Wed Nov 19 , 2025
    नरसिंहपुर। नक्सली मुठभेड़ (Naxalite encounter) में नरसिंहपुर (Narsinghpur) का एक जवान शहीद हो गया। वह मध्य प्रदेश हॉक फोर्स (Madhya Pradesh Hawk Force) के निरीक्षक पद पर पदस्थ था। कल गुरुवार को गॉड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की हैं। नक्सल विरोधी ऑपरेशन के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved