img-fluid

MP: जेल में कैदी की मौत से मचा हड़कंप, सुबह अचेत अवस्था में मिला था, अब होगी मजिस्ट्रियल जांच

November 22, 2025

खंडवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandva) में जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। जेलर ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। इस मामले की अब जिस्ट्रियल जांच होगी। दरअसल, शहीद जननायक टंट्या भील जिला जेल में हरसूद निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र कुमार बंद था। उसके खिलाफ शराब मामले में अपराध दर्ज था। जिसके बाद उसे 20 नवंबर को ही जिला जेल में लाया गया था और बैरक नंबर 5 में बंद था। शनिवार सुबह वह अचेत अवस्था में मिला।


  • बताया जा रहा है कि मृतक शराब का आदि था और मिर्गी का मरीज था। जेलर ने भी बताया है कि जिला जेल में दाखिल होते समय भी वह नशे में था और यह बात रजिस्टर में भी लिखी है। जेलर यशवंत कुमार मांझी ने बताया, ‘सुबह लगभग 6 बजकर 20 मिनट पर सूचना मिली कि एक बंदी बैरक नंबर 5 में बीमार है। तत्काल डॉक्टर चौधरी को बुलाया।

    उन्होंने जांच कर बंदी को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बंदी अंदर आने के दौरान नशे की हालत में था और उसे मिर्गी भी आई थी। DGP के निर्देश पर न्यायिक जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।’

    Share:

  • रविवार का राशिफल

    Sun Nov 23 , 2025
    युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947 सूर्योदय 06.17, सूर्यास्त 05.33, ऋतु – शीत अगहन शुक्ल पक्ष तृतीया, रविवार, 23 नवम्बर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि : – […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved