img-fluid

US: Google के शेयर में 6% का उछाल.. अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंचे लैरी पेंज

November 25, 2025

वाशिंगटन। अमेरिकी शेयर बाजारों (American Stock Markets) में सोमवार को टेक शेयरों में आए तेजी के तूफान का असर अमेरिकी अरबपतियों (American Billionaires) के नेटवर्थ पर दिखा। टेक बिलेनियर्स (Billionaires) पर डॉलर की ऐसी बारिश हुई की अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल मच गई। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर लैरी पेज आ गए हैं। Google के शेयर 6 प्रतिशत (Google Shares rose 6 percent) से अधिक उछलकर $318.57 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। इसका फायदा लैरी पेज को मिला।जेफ बेजोस चौथे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं और वॉरेन बफे ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप-10 से बाहर हो गए हैं।


सोमवार को एक झटके में ही दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में से 9 की संपत्ति में करीब 65 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। ये सभी अरबपति अमेरिका के हैं और टेक बिजनेस से जुड़े हैं।

सबसे बड़ा फायदा एलन मस्क को
सबसे बड़ा फायदा एलन मस्क को हुआ। टेस्ला के शेयर में 6 फीसद से अधिक की उड़ान से उनकी संपत्ति एक ही दिन में 19.1 अरब डॉलर बढ़ गई। इस उछाल के साथ ही एक बार फिर मस्क इस साल के टॉप गेनर्स की लिस्ट में आ गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अब उनकी दौलत 441 अरब डॉलर हो गई है।

दूसरे नंबर पर लैरी पेज
सोमवार को दौलत बनाने में दूसरे नंबर पर लैरी पेज रहे और अमीरों की लिस्ट में ये दूसरे स्थान पर आ गए हैं। सोमवार को इन्हें 14.9 अरब डॉलर का फायदा हुआ और इनकी कुल संपत्ति 272 अरब डॉलर हो गई है। इन्होंने ने लैरी एलिसन को दूसरे से तीसरे स्थान पर ढकेल दिया है।

लैरी एलिसन और जेफ बेजोस का कम हुआ रुतबा
इनके अलावा लैरी एलिसन को 3.20 अरब डॉलर का फायदा। इनकी कुल संपत्ति अब 257 अरब डॉलर है, जिसमें 64.4 अरब डॉलर इसी साल बढ़े हैं। वहीं अमेजन के शेयर 2.53% चढ़े तो जेफ बेजोस की संपत्ति 5.09 अरब डॉलर बढ़कर 248 अरब डॉलर हो गई।

मेटा के शेयर 3 प्रतिशत से अधिक उछले तो मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में शुक्रवार को 6.49 अरब डॉलर बटोर लिए। अब इनका नेटवर्थ 217 अरब डॉलर हो गया है। एनवीडिया के शेयर की कीमत 2% से अधिक उछले तो जेनसेंग हुआंग 3.13 अरब डॉलर लपक लिए। अब इनके पास 159 अरब डॉलर की संपत्ति है।

सर्गेई ब्रिन को 13.8 अरब डॉलर का फायदा हुआ है। इनके पास अब 254 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। स्टीव बाल्मर ने 587 अरब डॉलर कमाए। इनका नेटवर्थ अब 165 अरब डॉलर हो गया है। माइकल डेल 9.42 अरब डॉलर पीटकर 154 अरब डॉलर के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इन्होंने वॉरेन बफे को टॉप-10 से बाहर कर दिया है।

Share:

  • धर्मेंद्र के निधन पर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने जताया दुख, बताया महान कलाकार

    Tue Nov 25 , 2025
    मुंबई। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार 24 नवंबर को एक्टर की डेथ की खबर ने परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के साथ उनके फैंस को दुखी कर दिया है। धर्मेंद्र 89 साल के थे और 8 दिसंबर को अपना 90 वां जन्मदिन मनाने वाले थे। लेकिन उससे पहले एक्टर का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved