img-fluid

धनश्री वर्मा से तलाक लेने के बाद दूसरी शादी करने जा रहे हैं युजवेंद्र चहल?

November 28, 2025

मुंबई। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने नई शुरुआत की ओर इशारा किया है। दरअसल, साल 2020 में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने डांसर और कंटेंट क्रिएटर धनश्री वर्मा (Dhanshree Verma) से शादी की थी। हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा दिन तक चल नहीं पाई और साल 2022 में दोनों ने अलग रहने का फैसला लिया। वहीं कोर्ट ने उन्हें मार्च 2025 में तलाक दिया। अब तलाक के आठ महीने बाद युजवेंद्र चहल ने दूसरी शादी की बात की है।


युजवेंद्र चहल का पोस्ट
युजवेंद्र चहल ने गुरुवार के दिन इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो पोस्ट कर बताया कि वह शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं। उन्होंने एक स्लीक ब्लैक टक्सीडो में अपनी कई तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा, “शादी के लिए तैयार हूं, बस एक लड़की चाहिए।” उनकी इस पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है। कुछ ने जश्न मना रहे हैं। कुछ उन्हें उनका अतीत याद दिला रहे हैं। वहीं कुछ RJ महवश को टैग कर रहे हैं।

कैसे हुई थी दोनों की शादी?

रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में धनश्री ने अर्जुन बिजलानी को बताया था, “हमारी शादी लव और अरेंज दोनों थी। पहले अरेंज मैरिज की तरह शुरू हुई थी। असल में, वह बिना डेटिंग के शादी करना चाहता था और मैं शादी के बारे में सोच भी नहीं रही थी। लेकिन जब उससे मिली और उसने मुझे मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी तब मैं शादी के लिए मान गई। हमने अगस्त में रोका (सगाई) किया और दिसंबर में शादी कर ली। रोके और शादी के बीच का जो समय था उस समय मैं उसके साथ घूमती थी और हम साथ में रहते थे। मुझे उसके बिहेवियर में हल्के बदलाव दिखने लगे थे। वो होता है न जब लोग कुछ चाहते हैं और जब उन्हें वह मिल जाता है, तो उनके बर्ताव में बहुत फर्क आ जाता है। लेकिन मैंने इग्नोर किया और अपने प्यार पर भरोसा किया। हालांकि, मेरा भरोसा गलत निकला”

Share:

  • शिमला: ‘मस्जिद में नहीं होने देंगे जुमे की नमाज’, संजौली में हिंदू संगठन ने चेताया

    Fri Nov 28 , 2025
    संजौली: हिमाचल प्रदेश के शिमला (Shimla) में स्थित संजौली मस्जिद (Sanjauli Mosque) को लेकर चल रहा विवाद (Controversy) एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है. देवभूमि संघर्ष समिति ने कहा है की कि वह शुक्रवार को मस्जिद परिसर में किसी भी व्यक्ति को जुमे की नमाज (Friday Prayers) अदा नहीं करने देगी. समिति ने मुस्लिम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved