img-fluid

आवाज से 5 गुना तेज स्पीड, साइज भी कर लेगी चेंज… चीन ने बनाई ऐसी हाइपरसोनिक मिसाइल

December 01, 2025

बीजिंग: चीन ने डिफेंस की दुनिया में एक बार फिर सबको चौंका दिया है. बीजिंग के वैज्ञानिकों ने ऐसी हाइपरसोनिक मिसाइल बनाने का दावा किया है जो मैक 5 (Mach 5) से ज़्यादा रफ़्तार से उड़ते हुए अपना आकार बदल सकती है. अब तक ऐसा संभव नहीं माना जाता था, लेकिन इस ‘मॉर्फिंग वेपन’ ने वायुगतिकी (Aerodynamics) की सभी सीमाओं को तोड़ दिया है.

यह रिसर्च चीन के National University of Defense Technology के प्रोफेसर वांग पेंग के नेतृत्व में की गई. इसे अंतरराष्ट्रीय जर्नल Acta Aeronautica et Astronautica Sinica में प्रकाशित किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, यह मिसाइल उड़ान के दौरान अपने पंखों (Wings) को समेट या फैला सकती है, जब स्पीड चाहिए तो पंख अंदर समा जाते हैं और दिशा बदलनी हो तो ये बाहर आ जाते हैं.


  • Eurasiantimes की रिपोर्ट के मुताबिक मॉर्फिंग मिसाइल में एक अत्याधुनिक नियंत्रण प्रणाली (Super-Twisting Sliding Mode Control) लगाई गई है. यह सिस्टम रीयल-टाइम में पंखों की स्थिति को बदलता है ताकि मिसाइल अपनी दिशा बदले बिना, हवा में स्थिर रहते हुए आकार में परिवर्तन कर सके. यानि अब मिसाइल खुद नहीं हिलती — उसके पंख खुद-ब-खुद हिल जाते हैं. यह अब तक हाइपरसोनिक एरोडायनामिक्स की सबसे कठिन उपलब्धि मानी जा रही है.

    चीन की यह खोज भले ही आश्चर्यजनक है, लेकिन इसके सामने कई कठिनाइयां अभी भी हैं. हाइपरसोनिक उड़ान के दौरान तापमान 2000°C तक पहुंच जाता है, जिससे मेटल के पिघलने का खतरा होता है. थर्मल प्रोटेक्शन (Thermal Protection) और स्थिरता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है. इसी तरह कंट्रोल चैटरिंग जैसी समस्या मिसाइल को हवा में अस्थिर कर सकती है.

    चीनी विशेषज्ञों का कहना है कि यह तकनीक भविष्य में हाइपरसोनिक पैसेंजर विमान बनाने में मदद कर सकती है. हालांकि फिलहाल इसका उपयोग पूरी तरह सैन्य उद्देश्यों (Military Use) के लिए किया जा रहा है. बीजिंग इस तकनीक को अपने रक्षा क्षेत्र की भविष्य की नींव बता रहा है.

    2021 की सैन्य परेड में चीन ने CJ-1000 हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रदर्शित की थी, जिसे अब कई विशेषज्ञ मॉर्फिंग टेक्नोलॉजी से जुड़ा मॉडल मान रहे हैं. माना जा रहा है कि यह मिसाइल स्टील्थ जेट्स और एयरक्राफ्ट कैरियर जैसे लक्ष्यों को सटीक निशाना बना सकती है. हालांकि मिसाइल को सीलबंद कंटेनर में दिखाया गया था, जिससे इसके डिजाइन को लेकर रहस्य और बढ़ गया.

    Share:

  • शहर के अपराधों में 'मैडम' का बोलबाला

    Mon Dec 1 , 2025
    जबलपुर में महिलाएँ बनीं नई अपराध शक्ति, अपहरण, तस्करी और हमलों के मामलों में सक्रिय भू्मिका जबलपुर। शहर में अपराधों का बढ़ता ग्राफ पहले ही चिंताजनक था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में सामने आई घटनाओं ने पुलिस को नई चुनौती के सामने खड़ा कर दिया है। अब तक खुद को पीडि़त पक्ष के रूप में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved