img-fluid

गुजरात में AAP विधायक पर जूता फेंका गया, केजरीवाल ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया

December 06, 2025

गुजरात । गुजरात (Gujarat) के जामनगर में एक जनसभा के दौरान आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता और विधायक गोपाल इटालिया (MLA Gopal Italia) पर जूता फेंकने की घटना सामने आई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस घटना की निंदा करते हुए इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता को जिम्मेदार ठहराया है। अपनी पोस्ट में AAP नेता के हवाले से उन्होंने बताया कि इस हमले को जामनगर शहर कांग्रेस के संगठन मंत्री छत्रपाल सिंह ने अंजाम दिया। उधर अपने ऊपर हुए इस हमले के बाद गोपाल इटालिया ने हमलावर को माफ कर दिया और कहा कि वह इस मामले में FIR नहीं करना चाहते। साथ ही उन्होंने आरोपी व उसके परिवार को सुखी रखने की प्रार्थना भी की।

केजरीवाल ने पूछा- कांग्रेस को दर्द क्यों हो रहा
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘गुजरात में AAP की बढ़ती लोकप्रियता ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को हिला दिया है। हम BJP की नाकामियों पर सवाल उठाते हैं, लेकिन दर्द कांग्रेस को हो रहा है… क्यों?’


  • केजरीवाल ने बताया- क्यों घबरा रही है कांग्रेस-भाजपा
    आगे केजरीवाल ने लिखा, ‘जामनगर में हमारे लोकप्रिय नेता और विधायक गोपाल इटालिया जी पर कांग्रेस के कार्यकर्ता ने हमला कर दिया। ये हमला साफ बताता है कि गुजरात में भाजपा-कांग्रेस अब AAP के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही हैं। लेकिन दोनों पार्टियां सुन लें – AAP के नेता न डरते हैं, न झुकते हैं। गुजरात की जनता अब AAP की तरफ जाते हुए बदलाव का मन बना चुकी है, और यही इन दोनों पार्टियों की घबराहट की वजह है।’

    AAP नेता ने फोटो के साथ बताया हमलावर का नाम
    केजरीवाल ने अपनी पोस्ट के साथ आम आदमी पार्टी, गुजरात के प्रदेश महासचिव मनोज सोराठिया की एक पोस्ट भी शेयर की, जिसमें सोराठिया ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए हमलावर की जानकारी भी दी। इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें गोपाल इटालिया जूनागढ़ में हुई एक जनसभा को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सामने खड़ी भीड़ में खड़ा एक शख्स उन पर जूता फेंक देता है, जिसके बाद वहां मौजूद AAP कार्यकर्ता उसे पकड़ लेते हैं। AAP महासचिव ने हमलावर की जानकारी देते हुए उसका नाम छत्रपाल सिंह जडेजा बताया और अपनी पोस्ट के साथ उसके सोशल मीडिया पेज का प्रोफाइल फोटो भी शेयर किया। जिसमें उसने खुद को जामनगर सिटी कांग्रेस का संगठन मंत्री बताया है।

    गोपाल इटालिया ने किया हमलावर को माफ
    वहीं इस घटना को लेकर गोपाल इटालिया ने लिखा, ‘आज जामनगर की जनसभा के दौरान मेरे ऊपर हमला करनेवाले शख्स के ख़िलाफ़ मैं FIR करना नहीं चाहता। मैं उस व्यक्ति को दिल से माफ करता हूं और उस व्यक्ति एवं उनके परिवार को ईश्वर सुखी रखे यह प्रार्थना करता हूँ। जय किसान।’

    बता दें कि AAP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया जूनागढ़ जिले की विसावदर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने इस साल जून में यहां हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की थी, उन्होंने भाजपा उम्मीदवार किरीट पटेल को 17,554 मतों के अंतर से हराया था। इस उपचुनाव में इटालिया को 75,942 वोट मिले थे, जबकि पटेल को 58,388 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

    Share:

  • MP : मंदसौर में छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, 12 घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार

    Sat Dec 6 , 2025
    मंदसौर. मंदसौर (Mandsaur) जिले के शामगढ़ में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा (minor student) के साथ अश्लील वीडियो (obscene video) बनाकर ब्लैकमेल (blackmailed) करने का गंभीर मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे नगर में तनाव का माहौल बन गया और शुक्रवार सुबह से ही बाजार बंद रहे. बड़ी संख्या में लोग शामगढ़ थाने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved