img-fluid

काम्या ने रचा इतिहास, स्कीइंग करते हुए बनीं सबसे कम उम्र की भारतीय जो पहुँची दक्षिणी ध्रुव!

December 31, 2025

नई दिल्ली। एक नौसैन्य अधिकारी(naval officer) की 18 वर्षीय बेटी(18-year-old girl) ने स्कीइंग(skiing) करते हुए दक्षिणी ध्रुव(South Pole) तक पहुंचने वाली सबसे कम उम्र(The youngest) की भारतीय बनने(Indian citizen) का गौरव हासिल(Achieve glory) किया है। इस लड़की का नाम काम्या कार्तिकेयन(Kamya Karthikeyan) है। नौसेना(navy) ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी।

एक नौसैन्य अधिकारी(naval officer) की 18 वर्षीय बेटी(18-year-old daughter) ने स्कीइंग(Skiing) करते हुए दक्षिणी ध्रुव(South Pole) तक पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय(She has achieved) बनने का गौरव हासिल किया है। इस लड़की का नाम(This girl’s name) काम्या कार्तिकेयन(Kamya Karthikeyan) है। नौसेना ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। भारतीय नौसेना ने एक्स पर एक पोस्ट में काम्या कार्तिकेयन को बधाई दी। इसमें कहा गया कि काम्या ने शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान और तूफानी हवाओं का सामना करते हुए, 89 डिग्री दक्षिण से लगभग 60 समुद्री मील (लगभग 115 किमी) की दूरी तय की, जिसमें वह अपने पूरे अभियान के सामान से लदी एक स्लेज को खींच रही थीं, और 27 दिसंबर 2025 को दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचीं।’’


यह है लक्ष्य
नौसेना ने उसके द्वारा स्लेज खींचे जाने का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। पोस्ट में कहा गया कि भारतीय नौसेना एक नौसैन्य अधिकारी की 18 वर्षीय बेटी एवं नेवी चिल्ड्रन स्कूल की पूर्व छात्रा काम्या कार्तिकेयन को बधाई देती है। उन्होंने दक्षिणी ध्रुव तक स्कीइंग करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय और दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला बनकर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। नौसेना के अनुसार, पर्वतारोहण में विलक्षण प्रतिभा की धनी काम्या का लक्ष्य ‘एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम’ को पूरा करने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की व्यक्ति बनने का है – यह एक ऐसा साहसिक कार्य है जिसमें सभी सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ना और दोनों ध्रुवों तक स्कीइंग करना शामिल है।

पहले भी कई उपलब्धियां
इससे पहले, वह माउंट एवरेस्ट सहित सातों शीर्ष पर्वत चोटियों तक पहुंचने की चुनौती को पूरा कर चुकी हैं। पोस्ट में कहा गया कि काम्या की असाधारण उपलब्धि उनकी पीढ़ी के कई लोगों को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। भारतीय नौसेना उत्तरी ध्रुव को फतह करने के अंतिम लक्ष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देती है।

Share:

  • भागीरथपुरा की सारी गलियों में ड्रेनेज लाइनों की सफाई

    Wed Dec 31 , 2025
    पूरे शहर के अफसरों के साथ-साथ संसाधन झोंके, हर गली की लाइनों की सफाई इंदौर। भागीरथपुरा (Bhagirathpura) में गंदे और केमिकलयुक्त पानी (Chemical-laden water) के कारण कई लोगों की मौत के बाद जागे नगर निगम (Municipal council) के अफसरों ने आज सुबह भागीरथपुरा की कई गलियों में ड्रेनेज लाइनों (Drainage lines) की सफाई का अभियान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved