img-fluid

अमेरिका ने जारी की प्रवासियों की मदद की लिस्ट, पड़ोसियों के नाम लेकिन भारत का नहीं

January 05, 2026

नई दिल्‍ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने रविवार को एक लिस्ट जारी की है जिनमें उन देशों के नाम हैं जहां से आने वाले प्रवासियों (migrants) की अमेरिकी सरकार (US government) मदद कर रही है औऱ उन्हें कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। 120 देशों की लिस्ट में भारत (India) के कई पड़ोसियों के नाम हैं लेकिन भारत का नाम नहीं है। इस लिस्ट में पाकिस्तान, भूटान, नेपाल चीन और बांग्लादेश का नाम शामिल है। डोनाल्ड ट्रंप ने यह चार्ट अपने ट्रुथ सोशल प्लैटफॉर्म पर शेयर किया है। इस लिस्ट में बताया गया है कि कौन से देश के प्रवासियों को कितने पर्सेंट मदद दी जा रही है।

चार्ट के मुताबिक बांग्लादेश के 54.8 फीसदी प्रवासियों को अमेरिकी सरकार की तरफ से सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के 40.2 फीसदी, नेपाल के 34.8 फीसदी और चीन के 32.9 फीसदी लोगों को मदद दी जाती है। इजरायल के 25 फीसदी, यूक्रेन के 42 फीसदी प्रवासियों को सुविधा मिलती है। एशिया के अन्य 38 फीसदी प्रवासियों को भी मदद देने की बात कही गई है। इसमें किसी देश का नाम नहीं बताया गया है।


  • प्यू रिसर्ट सेंटर की रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका मे रहने वाले एशियाई प्रवासियों में भारत का नाम दूसरे नंबर पर है। आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में रहने वाले कुल एशियाई प्रवासियों में 21 फीसदी भारतीय ही हैं। वहीं 2023 में अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों की मीडियन वार्षिक आय 151,200 डॉलर थी। अमेरिका में ही पैदा हुआ भारतीय मूल के लोगों की इनकम से ज्यादा यहां आकर रहने वाले भारतीय प्रवासियों की इनकम थी। अमेरिका में रहने वाले एशियाई लोगों की औसत वार्षिक आय 52400 डॉलर थी जबकि भारतीयों की आय 85300 थी।

    बता दें कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार बनने के बाद इमिग्रेशन के नियम बहुत सख्त हो गए हैं। बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट भी किया गया है। वहीं एच-1बी वीजा के नियमों भी सख्त कर दिया गया है। अमेरिका में एच-1बी वीजा पर बड़ी संख्या में भारतीय नौकरी के लिए जाते हैं। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी का टैरिफ भी लगाया है। दोनों देशों के बीच अब तक ट्रेड डील फाइनल नहीं हो पाई है।

    Share:

  • हवाई यात्रा के दौरान पावर बैंक व लिथियम बैटरी डिवाइसेस पर रोक, DGCA ने कड़े किए नियम

    Mon Jan 5 , 2026
    नई दिल्ली। अगर आप भी फ्लाइट (Flights) से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, भारत ने फ्लाइट (Flights) में पावर बैंक (Power Bank) और लिथियम बैटरी वाली डिवाइसेस (Lithium batteries Devices) को लेकर कड़े नियम लागू किए हैं। डीजीसीए ने फ्लाइट के दौरान फोन या अन्य चीजों को चार्ज करने वाले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved