img-fluid

MP: भिंड जिले के गोहद में पटरियों पर बैठे थे दर्जनों गौवंश… ट्रेन की चपेट में आने से 12 गायों की मौत

January 23, 2026

भिंड। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भिण्ड जिले (​​Bhind district) के गोहद क्षेत्र (Gohad area) में रेलवे पटरी (Railway track.) पर बैठी गायों को एक ट्रेन ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 10 से 12 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना गोहद रेलवे स्टेशन के नजदीक की बताई जा रही है।

तेज रफ्तार के चलते नहीं लग पाया ब्रेक
जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के इटावा से भिण्ड होते हुए ग्वालियर की ओर जा रही ट्रेन जब गोहद स्टेशन के पास पहुंची, तभी रेलवे पटरी पर बैठी गायें उसकी चपेट में आ गईं। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा सका, जिससे कई गायों की कटकर मौके पर ही मौत हो गई और कुछ गंभीर रूप से घायल हो गईं।


  • ट्रैक के चारों तरफ बिखरी थीं लाशें
    हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने गोसेवकों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे गोसेवकों ने देखा कि रेलवे ट्रैक के आसपास मृत गायें पड़ी थीं और घायल गायें तड़प रही थीं। गोसेवकों ने स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से सहायता मांगी, लेकिन तत्काल कोई सहयोग नहीं मिल सका।

    गोसेवकों ने संभाला मोर्चा
    गोसेवक जलसिंह राजावत ने बताया कि घायल गायों की हालत लगातार बिगड़ रही थी, ऐसे में गोसेवकों ने स्वयं ही मोर्चा संभाला। लकड़ी और उपलब्ध संसाधनों से अस्थायी स्ट्रेचर बनाकर खेतों के रास्ते घायल गायों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। करीब चार से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पशु चिकित्सकों की मदद से सभी घायल गायों का उपचार कराया गया। घटना के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल है। स्थानीय लोगों और गोसेवकों ने रेलवे प्रबंधन से ट्रैक के आसपास फेंसिंग कराने और पशुओं की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

    Share:

  • अमेरिकी एक्सपर्ट का बड़ा दावा, बोले- ट्रंप सबसे ताकतवर नहीं, मोदी और जिनपिंग हैं सबसे आगे

    Fri Jan 23 , 2026
    नई दिल्‍ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के मुकाबले जानकार चीनी समकक्ष शी जिनपिंग (Xi Jinping) और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को ज्यादा ताकतवर मान रहे हैं। उनका कहना है कि कई मायने में ये दोनों नेता ट्रंप से ज्यादा बेहतर स्थिति में हैं। यह बयान ऐसे समय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved