
अमित शाह करेंगे उद्घाटन कैब सर्विस प्रोवाइडरों की मोनोपॉली को चुनौती
नई दिल्ली। प्राइवेट कैब सर्विस प्रोवाइडर्स (Private cab service providers) की मोनोपॉली को चुनौती देने के लिए कैब सर्विस के क्षेत्र में आज नया आगाज होने जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) देश की पहली कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस भारत टैक्सी (Bharat Taxi) का आज दिल्ली में शुभारंभ करेंगे। सरकार का दावा है कि भारत टैक्सी में कैब ड्राइवर्स को उनके हक का पूरा पैसा मिलेगा। साथ ही यूजर्स को सर्ज प्राइसिंग और प्राइवेट कैब्स जैसी कंपनियों की मनमानी से भी छुटकारा मिलेगा।
‘सारथी ही मालिक’ … कमीशन नहीं कटेगा
बता दें कि भारत टैक्सी के चालकों को ड्राइवर नहीं, बल्कि सारथी कहा जाएगा। सरकार का कहना है कि सारथी ही मालिक होगा, क्योंकि इस सर्विस के दौरान यूजर द्वारा दिए जाने वाले किराए का पूरा पैसा सीधे कैब चालक के खाते में जाएगा, जहां ओला-उबर जैसी कंपनियां राइड के बाद फेयर में से एक मोटा हिस्सा कमीशन के नाम पर काट लेती हैं। भारत टैक्सी में सर्ज प्राइसिंग से भी राहत मिलेगी, जिसका लाभ ग्राहकों को मिलेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved