img-fluid

MP: चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार, अकेलेपन का फायदा उठाकर की दरिंदगी

February 05, 2026

विदिशा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा जिले (Vidisha district) से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर चाचा ने भतीजी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह पूरा मामला गंजबासौदा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग बच्ची के माता-पिता किसी काम से घर के बाहर गए हुए थे। अकेलेपन का फायदा उठाकर चाचा ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। वह कमरे के अंदर गया और दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने अपने साथ हुई इस हैवानियत की जानकारी घर वालों को दी, जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे।


  • पीड़िता और परिजनों की शिकायत के आधार पर गंजबासौदा सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी को तुरंत पकड़ा गया है। इधर, नाबालिग की हालत खराब होने पर उसे विदिशा के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। हालांकि नाबालिग खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि गंजबासौदा थाना शहर अंतर्गत शिकायत आई थी कि 10 साल की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पीड़िता के चाचा ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

    Share:

  • तिरुवनंतपुरम के भाजपा पार्षदों को 13 फरवरी को दिल्ली में रात्रिभोज देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Thu Feb 5 , 2026
    तिरुवनंतपुरम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 13 फरवरी को दिल्ली में (In Delhi on February 13) तिरुवनंतपुरम के भाजपा पार्षदों को (For BJP councillors from Tiruvananthapuram) रात्रिभोज देंगे (Will host Dinner) । केरल विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तिरुवनंतपुरम नगर निगम पर ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाएगी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved