
भोपाल। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Bollywood actor Sunil Shetty) मंगलवार को एक बार फिर उज्जैन (Ujjain) पहुंचे। जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल (Baba Mahakal) के दर्शन, पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे की फिल्म की सफलता के लिए भगवान महाकाल से कामना की।
हिंदी फिल्मों के सदाबहार कलाकार सुनील शेट्टी की बाबा महाकाल के प्रति गहरी आस्था है। जिसके चलते वह आए दिन यहां आते रहते हैं। मंगलवार दोपहर को वह एक बार फिर उज्जैन पहुंचे और सीधे महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने गर्भगृह के बाहर से पूजा अर्चना की। वहीं मंदिर समिति ने सुनील शेट्टी का स्वागत किया।
इसके बाद मीडिया से चर्चा में सुनील शेट्टी ने कहा कि अपने बेटे की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज होने से पहले बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आया था और अब फिल्म को मिली अपार सफलता के बाद आभार व्यक्त करने आया हूं। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने कुछ दिन पहले सपरिवार महाकाल दर्शन कर फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved