img-fluid

ईरान से आ रही नाव से 200 किलो से ज्यादा ड्रग्स जब्त, गुजरात एटीएस और कोस्ट गार्ड की बड़ी कार्रवाई

February 17, 2026

नई दिल्ली। गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने संयुक्त अभियान चलाकर समुद्र में एक बड़ी नशीले पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। एटीएस गुजरात के अनुसार, हाई-सीज पर चलाए गए सफल ऑपरेशन में एक मछली पकड़ने वाली नाव से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए।

जानकारी के मुताबिक यह नाव ईरान से आ रही थी, जिसमें 200 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स बरामद किए गए। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो मछली पकड़ने वाली नाव के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे।


  • एटीएस के डिप्टी इंस्पेक्टर के मुताबिक, एजेंसी को सूचना मिली थी कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के पास भारतीय जलक्षेत्र में संदिग्ध केमिकल लाया जा रहा है। इसके बाद पोरबंदर तट से करीब 140 नॉटिकल मील दूर समुद्र में तटरक्षक बल के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया, जो करीब आठ से दस घंटे तक चला।

    सोमवार शाम करीब 8 बजे स्पीड बोट पर सवार दो ईरानी नागरिकों को पकड़ा गया, जिनके पास 203 पैकेट में सफेद पाउडर जैसा संदिग्ध केमिकल पदार्थ मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि यह पदार्थ ईरान से लाया जा रहा था और इसे पंजाब के एक व्यक्ति को सौंपा जाना था। कार्रवाई के दौरान स्पीड बोट को भी जब्त कर लिया गया है। बरामद पैकेटों को आगे की फॉरेंसिक जांच के लिए पोरबंदर कोस्ट गार्ड स्टेशन भेजा गया है।

    Share:

  • सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में भर्ती

    Tue Feb 17 , 2026
    डेस्क। प्रसिद्ध स्क्रीनप्ले लेखक और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी सेहत को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है और अस्पताल में भर्ती होने के कारण के बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है। उनके बेटे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved