img-fluid

28 मार्च तक चलती रहेगी इंदौर-मुंबई तेजस एक्सप्रेस

February 19, 2026

इंदौर। इंदौर से मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। यात्रियों की लगातार मांग और अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए रेलवे ने मुंबई-इंदौर-मुंबई तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन 28 मार्च 2026 तक संचालित होगी।

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर तेजस स्पेशल, जिसका संचालन पहले 27 फरवरी 2026 तक निर्धारित था, अब 27 मार्च 2026 तक मुंबई सेंट्रल से चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल तेजस स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 28 फरवरी तक तय था, अब 28 मार्च 2026 तक इंदौर से संचालित होगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव, दिन और कोच संरचना के अनुसार ही चलेगी।


  • इनमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बढ़ाए गए फेरों की बुकिंग सभी यात्री आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है। ट्रेन संचालन अवधि में यह सातवीं बार विस्तार किया गया है, जो इसके प्रति यात्रियों की बढ़ती मांग को दर्शाता है। इस ट्रेन की शुरुआत 23 जुलाई 2025 को की गई थी।

    दो सूबेदारों के जोन बदले… सूबेदार रिजवी फिर लौटे जोन 3 में
    इंदौर। इंदौर यातायात पुलिस में एक बार फिर सूबेदारों के जोन में बदलाव हुआ है। इस बार दो सूबेदार इसकी जद में आए हैं। सूबेदार लक्ष्मी धार्वे को जोन 3 से जोन 4 में भेजा गया है। वहीं जोन 2 से जोन 4 में गए सूबेदार सैयद काजिम हुसैन रिजवी को फिर से उनके पुराने जोन 3 में भेज दिया गया है। इसे लेकर प्रभारी डीसीपी यातायात राजेशकुमार त्रिपाठी ने कल देर शाम आदेश जारी किया है। उल्लेखनीय है कि बीते साल नवंबर के पहले सप्ताह में बड़ा बदलाव करते हुए डीसीपी यातायात आनंद कलादगी ने 12 सूबेदारों के जोन में बदलाव किया था। कई को पूर्व से पश्चिम भेज दिया गया था।

    Share:

  • ग्वालियर में शर्मसार हुए रिश्ते: शराब के लिए नहीं मिले पैसे, तो कलयुगी बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर ले ली पिता की जान

    Thu Feb 19 , 2026
    ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) जिले के आरोन गांव(Aaron Village) में मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक बेटे ने महज चंद रुपयों की खातिर अपने 65 वर्षीय पिता की बेरहमी से हत्या(brutally murdered) कर दी। नशे में धुत(drunk) बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता पर डंडे से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved