img-fluid

मेघालय : फुटसल खेलते-खेलते गिर पड़े मेघालय के सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों, अस्पताल में निधन

February 20, 2026

श‍िलॉन्ग. मेघालय (Meghalaya) की राजनीति (Politics) से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. श‍िलॉन्ग (Shillong) के सांसद (MP) रिकी एंड्रयू जे सिंगकों (Ricky Andrew J Syngkon) का गुरुवार शाम निधन हो गया, वे श‍िलॉन्ग में फुटसल (futsal) खेलते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़े.

पार्टी नेताओं के मुताबिक, यह एक दोस्ताना फुटसल सेशन था जिसमें सांसद नियमित गतिविधि के तहत शामिल हुए थे. घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रात करीब 8:45 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया. सिंगकों वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी ( Voice of the People Party: VPP) के प्रमुख नेताओं में गिने जाते थे.


  • जनता के बीच सक्रिय और जमीनी नेता की पहचान
    सिंगकों को खास तौर पर खासी-जयंतिया हिल्स क्षेत्र में उनकी सक्रिय मौजूदगी और जनसंपर्क के लिए जाना जाता था. वे लगातार स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाते रहे और क्षेत्रीय आवाज को संसद तक पहुंचाने का काम करते थे. उनकी कार्यशैली उन्हें एक ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित करती थी जो औपचारिक राजनीति से ज्यादा लोगों के बीच रहकर काम करना पसंद करते थे.

    मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख
    मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा (Conrad K Sangma) ने सिंगकों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया.उन्होंने कहा कि राज्य ने एक प्रतिबद्ध जनप्रतिनिधि खो दिया है, जिसने लोगों के कल्याण के लिए निरंतर काम किया.विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनके निधन पर दुख जताया. सभी ने संसद में क्षेत्रीय मुद्दों को मजबूती से उठाने और जनता से जुड़े रहने की उनकी शैली को याद किया. उनकी अचानक मृत्यु ने राज्य की राजनीति में एक ऐसा खालीपन छोड़ दिया है, जिसे भर पाना आसान नहीं माना जा रहा.

    क्या होता है फुटसल?
    फुटसल फुटबॉल का छोटा स्वरूप है. यह दो टीमों के बीच खेला जाता है, और हर टीम में 5 खिलाड़ी होते हैं (4 फील्ड प्लेयर + 1 गोलकीपर).यह खेल बड़े मैदान की बजाय छोटे, हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है. इसलिए इसमें स्पीड, स्किल और पासिंग बहुत जरूरी होती है. फुटसल में गोल तभी माना जाता है जब गेंद पूरी तरह गोल लाइन के अंदर चली जाए. अगर गेंद लाइन पर ही रह जाए, तो गोल नहीं दिया जाता.

    फुटसल मैच दो हाफ में खेला जाता है. हर हाफ 20 मिनट का होता है.फुटसल की गेंद फुटबॉल से छोटी और थोड़ी भारी होती है. यह ज्यादा उछलती नहीं है, जिससे कंट्रोल आसान होता है.खेल आमतौर पर इंडोर हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है, जहां लाइनें साफ बनी होती हैं.चूंकि इस खेल में मैदान छोटा होता है, ऐसे में खिलाड़ियों को तेज पासिंग करनी पड़ती है. बॉल कंट्रोल बहुत महत्वपूर्ण होता है.कम जगह में खेलना पड़ता है.

    Share:

  • सुप्रीम कोर्ट में ED का बड़ा दावा, I-PAC केस में ममता सरकार पर हस्तक्षेप और सबूत हटाने का आरोप

    Fri Feb 20 , 2026
    नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और पश्चिम बंगाल सरकार (West Bengal Government) के बीच जारी टकराव अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में गंभीर कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है। I-PAC मामले में दायर ताजा हलफनामे में ED ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर जांच में अवैध हस्तक्षेप तथा सबूत हटाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved