img-fluid

169 यात्रियों को लेकर जा रहे ब्रिटिश एयरवेज के प्लेन की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, जानें…

February 25, 2026

नागपुर. ब्रिटिश एयरवेज़ (British Airways) के बोइंग 787 प्लेन (Boeing 787 plane) में तकनीकी खराबी (technical fault) आने के कारण उसकी नागपुर (Nagpur) में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. मंगलवार (24 फरवरी) को लंदन से हैदराबाद जा रही ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट को नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा. जानकारी के मुताबिक प्लेन में कुल 169 पैसेंजर सवार थे और सभी सुरक्षित हैं.

हैदराबाद में नहीं मिली परमिशन
ब्रिटिश एयरवेज़ का बोइंग 787 लंदन से हैदराबाद जा रहा था, लेकिन हैदराबाद में खराब मौसम की वजह से लैंडिंग की परमिशन नहीं दी गई. हालात की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने प्लेन को नागपुर की तरफ मोड़ दिया. एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कॉन्टैक्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी. नागपुर ATC से परमिशन मिलने के बाद प्लेन को सेफ लैंड कराया गया.


  • प्लेन के इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगने के बाद एडमिनिस्ट्रेशन ने भी सभी सिस्टम को हाई अलर्ट पर रख दिया. यह घटना सुबह करीब 5.30 बजे हुई. इससे पहले झारखंड के चतरा में सोमवार शाम को हुए एयर एंबुलेंस हादसे में डॉक्टर और मरीज समेत सभी 7 लोगों की मौत हो गई थी.

    चतरा के जंगल में क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट
    एयर एंबुलेंस एक मरीज को रांची से दिल्ली ले जा रही थी. मरीज के परिवार ने मरीज को एडवांस इलाज के लिए दिल्ली ले जाने का फैसला किया. एयर एंबुलेंस ने शाम 7.10 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. उसके बाद शाम 7.34 बजे एयरक्राफ्ट से संपर्क टूट गया. आखिरी संपर्क कोलकाता एयर कंट्रोल से था. वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल के मुताबिक, इस एयरक्राफ्ट ने उनसे संपर्क नहीं किया. बाद में पता चला कि एयरक्राफ्ट चतरा के एक जंगल में क्रैश हो गया.

    अंडमान में पवन हंस हेलीकॉप्टर क्रैश
    मंगलवार सुबह अंडमान में एक पवन हंस हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. यह टेकऑफ के कुछ देर बाद ही समुद्र में क्रैश हो गया. एयरक्राफ्ट में कम से कम सात लोग सवार थे, उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है. हेलीकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर जा रहा था. पायलट को उड़ान के बाद ही तकनीकी खराबी का पता चला इसलिए उसके पास समुद्र में क्रैश-लैंडिंग का ऑप्शन था. इस घटना में यात्रियों और क्रू मेंबर्स को मामूली चोटें आईं. कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ.

    Share:

  • MP में मौसम ने फिर ली करवट... कई हिस्सों में हुई झमामझ बारिश, आज इन जिलों में अलर्ट

    Wed Feb 25 , 2026
    भोपाल। गर्मी (Summer) की दस्तक से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश (Heavy Rain) ने लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत दी। राजधानी भोपाल (Bhopal) में भी शाम के वक्त बादलों की आवाजाही के बीच मौसम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved