img-fluid

सूरत के हजीरा की कंपनी में हंगामा, कर्मचारियों ने की गाड़ियों में तोड़फोड़ और लगा दी आग

February 26, 2026

सूरत। गुजरात के हजीरा में आर्सेनल मित्तल एंड निपोन स्टील यानी AM/NS कंपनी में आज (गुरुवार को) इसलिए हंगामा और तोड़फोड़ हुई क्योंकि हरियाणा के पानीपत में एक कामगार की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो देखते ही सूरत की AM/NS कंपनी के कामगार भड़क गए। कर्मचारियों ने गुस्से में कंपनी में भारी तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

बता दें कि SMP 3 प्लांट में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों ने काम रोककर नारेबाजी की। साथ ही तोड़फोड़ भी की और आग लगा दी। AM/NS मैनेजमेंट ने कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई मानने के लिए तैयार नहीं थे।


  • पानीपत की घटना से गुस्साए कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। हजारों की तादात में कर्मचारी इकठ्ठा हुए और अपनी मांगें भी मैनेजमेंट के सामने रखने लगे। सुविधा और सैलरी बढ़ाने की मांगों के साथ हंगामा कर रहे कर्मचारियों ने 10 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ करके आग लगा दी।

    खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। लाठीचार्ज करने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने 40 के करीब कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल अभी शांति है।

    कंपनी की तरफ से बयान जारी किया गया कि AM/NS India हजीरा प्लांट प्रोजेक्ट साइट पर L&T की तरफ से नियुक्त किए गए श्रमिकों का एक गुट ने आज अपनी संस्था L&T के खिलाफ कुछ मांगें रखने के लिए बड़ी संख्या में जमा होकर प्रदर्शन किया। L&T मैनेजमेंट श्रमिकों के साथ चर्चा करके हालात को जल्द से जल्द संभालने की कोशिश कर रहा है। लोकल प्रशासन भी मौके पर स्थिति के प्रबंधन में सक्रिय रूप से शामिल है।

    Share:

  • चीन की सेना पर मंडरा रहा संकट, क्या जंग लड़ने के काबिल है जिनपिंग की आर्मी?

    Thu Feb 26 , 2026
    डेस्क। चीनी सेना संकट में घिरती हुई नजर आ रही है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान की वजह से एक नए तरह का संकट उठ खड़ा हुआ है। कई हाल रिपोर्ट्स में इस तरह के दावे किए गए हैं कि चीन की सेना में चल रही भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved