img-fluid

इंदौर के रावजी बाजार में जहरीली गैस का रिसाव, क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल

February 26, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) के रावजी बाजार (Raoji Bazaar) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक जहरीली गैस फैलने लगी। गैस के रिसाव के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची।

कबाड़ में आया अमोनिया सिलेंडर बना मुसीबत
शुरुआती जानकारी के अनुसार, रावजी बाजार थाना क्षेत्र के एक कबाड़ खाने (Scrap Shop) में एक कबाड़ी ने पुराना गैस सिलेंडर खरीदा था। बताया जा रहा है कि यह अमोनिया गैस (Ammonia Gas) का सिलेंडर था। जैसे ही कबाड़ी ने सिलेंडर को काटने का प्रयास किया, उसमें मौजूद गैस का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते जहरीली गैस पूरे क्षेत्र की गलियों में फैल गई।


  • सांस लेने में तकलीफ और उल्टी
    जहरीली गैस के संपर्क में आने से स्थानीय निवासियों को आंखों में जलन, सांस लेने में गंभीर तकलीफ और उल्टी (Nausea) होने की शिकायत शुरू हो गई। रिसाव इतना तेज था कि लोग अपने घरों से बाहर निकलकर भागने लगे। प्रभावित लोगों को तुरंत पास के निजी और सरकारी अस्पतालों में ले जाया गया है।

    पुलिस ने कबाड़ी शहजाद को हिरासत में लिया
    डीसीपी आनंद कालादगी ने बताया कि ककतपुरा पुल के नीचे शहजाद नाम के एक कबाड़ी द्वारा सिलेंडर काटा जा रहा था। इसी दौरान उसमें से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस फैलते ही आसपास मौजूद लोगों को घबराहट और सांस लेने में परेशानी महसूस होने लगी। डीसीपी ने स्पष्ट किया कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से प्रभावित नहीं हुआ है। सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने कबाड़ी शहजाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

    Share:

  • T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को रौंदा, सेमीफाइनल से एक कदम दूर भारत

    Thu Feb 26 , 2026
    नई दिल्ली: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड में गुरुवार (26 फरवरी) को भारत का मुकाबला ज‍िम्बाब्वे से चेन्नई के एमए च‍िदम्बरम स्टेड‍ियम में हुआ. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 72 रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को जीत के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved