img-fluid

BJP नेता संगीत सोम के बिगड़े बोल …. बोले- जो खामेनेई को नहीं बचा पाए वो बाबरी की बात करते हैं…

March 02, 2026

मेरठ। भाजपा (BJP) के फायर ब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम (Sangeet Mon) एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। मेरठ (Meerut) के सकौती में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने इजराइल-ईरान युद्ध (Israel-Iran War) का जिक्र करते हुए देश के भीतर बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर तीखा हमला बोला। सोम ने समर्थकों को संकल्प दिलाया कि भारत में बाबरी मस्जिद की नींव दोबारा कभी नहीं पड़ने दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो खामेनेई को नहीं बचा पाए वो बाबरी की बात करते हैं।


  • रविवार को संगीत सोम ने लोगों को संकल्प दिलाया कि किसी भी कीमत पर विवादित विचारधारा को फिर से पनपने नहीं दिया जाएगा। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर टिप्पणी करते हुए संगीत सोम ने कहा कि जो ताकतें अपने सर्वोच्च नेता खामेनेई तक की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रहे हैं, वे भारत में बाबरी मस्जिद के निर्माण का ख्वाब देख रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह, आचार्य कैलाशानंद गिरी महाराज, अ.भा. अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह, औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी भी मौजूद रहे।

    होली मिलन समारोह के बहाने हुआ शक्ति प्रदर्शन
    दिल्ली-दून हाइवे पर सकौती स्थित मंगलम फार्म हाउस में रविवार को पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में हजारों समर्थक जुटे। हाइवे पर घंटों जाम लगा रहा। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का पूर्व विधायक ने स्वागत किया। वक्ताओ ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। यह भी कहा कि यह होली मिलन समारोह ही नही, 2027 में सनातन के रक्षक को ताकत देने का मंच भी है। संगीत सोम ने कहा कि वह प्रत्येक वर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन करते हैं, इस बार भी किया है। ताकत का प्रदर्शन होता तो लखनऊ और दिल्ली तक हाइवे जाम रहता। भाजपा 350 पार सीट जीतकर 2027 में सरकार बनाएगी, जिसमें सबसे पहले वह ही जीतेंगे।

    Share:

  • ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच बंकरों में कैद हुए यूपी-बिहार के लोग, होली पर घर जाने को तरसे

    Mon Mar 2 , 2026
    गोरखपुर। ईरान और इजराइल (Iran and Israel) के बीच बढ़ते तनाव ने होली (Holi) पर घर लौटने की भारतीयों की उम्मीदों को धरे की धरे छोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और बिहार (Bihar) से काम या व्यापार के लिए गए लोग मिसाइल हमलों के डर से बंकरों में शरण लिए हुए हैं, जबकि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved