img-fluid

दिल्ली के कई स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

March 02, 2026

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi) के स्कूलों (schools) को बम धमकी (bomb threat) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज एक बार फिर कुछ स्कूलों को ईमेल (mail) के जरिए धमकी दी गई है। दिल्ली स्थित सरदार पटेल विद्यालय समेत कई स्कूलों में आज फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया। जिसके बाद बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं। स्कूलों में बम निरोधक दस्ते और पुलिस के जवान पहुंच गए हैं और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


  • फिलहाल, दिल्ली पुलिस की टीमें और बम निरोधक दस्ता स्कूलों के अंदर और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रहा है। बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, कई स्कूलों को एहतियात के तौर पर खाली कराया गया है। छात्रों और शिक्षकों को शांत रहने और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

    पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी भरे कॉल के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह किसी संगठित गिरोह का काम है या किसी व्यक्ति विशेष द्वारा फैलाई गई अफवाह।

    Share:

  • काम या परिवार, दीपिका पादुकोण ने चुनी बेटी दुआ, फिल्मों से दूरी पर तोड़ी चुप्पी..

    Mon Mar 2 , 2026
    नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा Deepika Padukone इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर को जी रही हैं। मां बनने के बाद उनकी प्राथमिकताएं (priorities)बदल गई हैं और यह बात उन्होंने खुद अपनी हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी (Instagram story)के जरिए साफ कर दी। 8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ को जन्म(daughter Dua) देने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved