img-fluid

इंदौर: ड्रिंक एंड ड्राइव, 100 से अधिक वाहन चालक धराए

March 02, 2026

संडे की सख्ती…अपराधियों को पकडऩे के लिए चेकिंग कर रही पुलिस के हाथ आए ज्यादातर शराब पीने वाले

इंदौर। पुलिस (Police) ने कल रात शहर में शराब पीकर (drinking alcohol) गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान में अकेले झोन-1 में 100 से अधिक वाहन चालकों (drivers) को शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा गया।


  • होली को देखते हुए कल रात झोन-1 डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने मल्हारगंज, आजादनगर और गांधीनगर सर्कल के थानों में चेकिंग अभियान चलाया। बताते हैं कि यह अभियान रात आठ बजे से रात तीन बजे तक चला। इस दौरान पुलिस ने जहां ढाबों, पब और शराब दुकानों पर चेकिंग कर संदिग्धों को पकड़ा, वहीं पुलिस ने सभी प्रमुख चौराहों पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग अभियान चलाया। बताते हैं कि अकेले झोन-1 में पुलिस ने रात में 100 से अधिक लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा और उनका दस हजार का कोर्ट चालान बनाया। इसके अलावा अन्य झोन में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां भी 50 से अधिक लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा गया। वहीं संदिग्ध लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। बताते हैं कि 50 से अधिक संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया।

    चेकिंग में चाकू के साथ बदमाश पकड़ाया
    तुकोगंज पुलिस की टीम स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस की टीम को देखकर भागा। पुलिस ने पीछा कर उसको पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास एक बड़ा खटकेदार चाकू मिला। उसका नाम मनोहर पिता दयाशंकर सोलंकी निवासी छोटी खजरानी है। उसके खिलाफ 25 आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस अब उसके आपराधिक रिकार्ड की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वह किसी वारदात के चलते चाकू लेकर वहां पहुंचा था, लेकिन चेकिंग में पकड़ा गया।

    Share:

  • बहन ने अपने सगे भाई एवं भाई के दोस्त के साथ मिलकर चोरी की घटना का प्लान बनाकर दिया था चोरी को अंजाम

    Mon Mar 2 , 2026
    इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में कार (Car) का कांच तोड़ कर चोरी की घटना समाने आई थी, जिसमे फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद इस मामले में पुलिस (Police) ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। आरोपियों में भाई बहन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved