
इन्दौर। होली के पूर्व राजबाड़ा पर भीड़भाड़ देखते हुए यातायात पुलिस ने सिटी बसों का प्रवेश राजबाड़ा पर बंद कर दिया है। कल भीड़ को देखते हुए रोका गया था। आज से सिटी बसें इस क्षेत्र में डायवर्ट रूट से चलेंगी। यातायात डीसीपी राजेशकुमार त्रिपाठी ने बताया कि रंगपंचमी तक फिलहाल यही व्यवस्था लागू होगी।
दोपहिया और छोटे चार पहिया वाहनों को फिलहाल जाने दिया जा रहा है, लेकिन व्यवस्था के लिए सिटी बसें आज से अंदर नहीं आ पाएंगी, ताकि दुकानदारों के साथ ही खरीदारी के लिए आने वालों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इन्हें डायवर्ट रूट से चलना होगा। बसें फ्रू ट मार्केट से अंदर न आते हुए नंदलालपुरा से मच्छी बाजार जा पाएंगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने बैरिकेड कर व्यवस्था की है।
कल बने बिना हेलमेट के 1840 चालान
यातायात पुलिस की टीम ने कल सभी जोन में कार्रवाई करते हुए हेलमेट के 1840 चालान बनाए। इसके साथ ही विशेष पेट्रोलिंग टीम ने नो पार्किंग, वन-वे और रेड लाइड जंप के साथ अन्य धाराओं में कार्रवाई की। बीते 8 दिन में नो पार्किंग के 1312 चालान बने हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved