
जबलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नियुक्ति के पश्चात प्रदेश में लगातार नियुक्तियों का दौर चल रहा है पहले प्रदेश कार्यकारणी फिर जिला ओर इसके बाद मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी की नियुक्तिया इसी तारतंभ के अंतर्गत जबलपुर ग्रामीण के युवा किसान नेता राजमणि सिंह बघेल को भाजपा प्रदेश संगठन ने किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री के रूप में नियुक्त किया है । राजमणि बघेल विगत 15 वर्षों युवा मोर्चा मैं कार्य कर रहे हैं पहले जिला मंत्री और उसके बाद लगातार दो बार युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ग्रामीण पद पर नियुक्त किए गए हैं। राजनीतिक सामाजिक और धार्मिकता के साथ सभी क्षेत्र में खासा प्रभाव है।
प्रयागराज कुंभ के दौरान जबलपुर प्रयागराज के रास्ते गांधी ग्राम में बघेल परिवार के द्वारा श्रद्धालुओं को लगातार 24 घंटे भोजन रहने और चिकित्सा व्यवस्था कर लाखों श्रद्धालुओं को भोजन कराया जिससे संपूर्ण संगठन में उनके कार्य की सराहना की गई। राजमणि बघेल 2017 से वर्तमान तक युवा मोर्चा की ग्रामीण जिला अध्यक्ष पर दो कार्यकाल पूरी करने जा रहे हैं इन कार्यकालों में युवा मोर्चा के बड़े आयोजन किए गए मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, मेरे दीनदयाल प्रतियोगिता, हरा भरा मध्यप्रदेश, राष्ट्रीय युवा नेताओं का दौरा कार्यक्रम एवं जन आशीर्वाद यात्रा संभागीय प्रभारी में राजमणि को राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर मजबूत बनाया।
किसान मोर्चा प्रदेश की नियुक्ति में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मोहन यादव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री जबलपुर संभाग प्रभारी राहुल कोठारी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा से व्यक्तिगत संबंधों का फायदा मिला साथ ही लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे,विधायक इंदु तिवारी, अभिलाष पांडे, अजय विश्नोई, नीरज सिंह, संतोष बडकडे, महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल के साथ कार्य करने का लाभ भी मिला।
राजमणि बघेल के साथ जबलपुर ग्रामीण के साथ आसपास के अन्य जिलों में युवाओं की अच्छी खासी संख्या है संपूर्ण महाकौशल क्षेत्र में युवाओं की जब बात आती है तो इनका नाम प्रमुखता से लिया जाता है। राजमणि बघेल किसान सेवा सहकारी समिति गांधीग्राम सोसाइटी के 2012 में प्रदेश में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष चुने गए हैं जिससे क्षेत्र के किसानों का एवं आम जनता को सेवा सहकारी समिति की सभी शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाया और लोगों को अवगत कराया। अपने मोर्चा जिला अध्यक्ष की प्रदेश मंत्री नियुक्ति को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण जिले के युवाओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की युवाओं ने कहा कि राजमणि बघेल ने अपने मोर्चा कार्यकाल में युवा मोर्चा ग्रामीण को प्रदेश की प्रथम पंक्तियों में लाकर खड़ा किया है और सभी ने भाजपा संगठन का आभार किया।।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved