
नई दिल्ली। होली का मज़ा तब अधूरा(The fun of Holi feels incomplete when) लगता है जब चेहरे और हाथों पर चढ़ा पक्का रंग छुटने(stubborn color) का नाम(their skin) नहीं लेता। कई बार लोग साबुन या रसायन(People often damage) से रगड़कर स्किन को नुकसान पहुंचा लेते हैं। लेकिन देसी उपायों(home remedies) से जिद्दी रंग को भी मिनटों में बिना जलन या रैशेज़ के हटाया(irritation or rashes) जा सकता है।
सरसों तेल और नींबू:
होली से पहले सरसों तेल लगाने की प्रथा आम है। त्योहार खत्म होने के बाद अगर पक्का रंग छूटता नहीं है, तो सरसों तेल में आधा नींबू निचोड़कर उस पर हल्के हाथों से मसाज करें। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड रंग को ब्लीच करने का काम करता है और आसानी से निकाल देता है।
बेसन और दही का उबटन:
2 चम्मच बेसन में थोड़ा दही और चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और हल्का सूखने पर हल्के हाथों से रगड़ें। यह रंग के साथ-साथ होली के दौरान धूप और धूल से हुई टैनिंग भी हटाता है।
मुल्तानी मिट्टी:
यदि आपकी त्वचा ऑयली है और रंग गहरे धब्बों की तरह जमा है, तो मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर पैक की तरह लगाएं। यह रंग की परतें सोख लेती है और त्वचा को क्लीन करती है। ध्यान रहे कि पैक पूरी तरह सूखने से पहले धो लें, ताकि स्किन ड्राई न हो।
खीरे का रस और शहद:
सफेदा या पक्का रंग स्किन को रूखा और बेजान बना देता है। खीरे का रस और थोड़ा शहद मिलाकर रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं। यह संवेदनशील त्वचा वालों के लिए सबसे सुरक्षित उपाय है और रंग हटाने के साथ त्वचा को नरम भी बनाता है।इन देसी तरीकों को अपनाकर होली का रंग मिनटों में साफ किया जा सकता है, बिना स्किन को नुकसान पहुंचाए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved