img-fluid

खाड़ी देशों की डिफेंस मिसाइल खत्म, UAE-कतर ने दी वॉर्निंग, रिपोर्ट पर मचा बवाल

March 04, 2026

नई दिल्ली. मध्य-पूर्व (Middle East) में चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिका (US) स्थित न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग (Bloomberg) की एक रिपोर्ट पर विवाद हो गया है. ब्लूमबर्ग ने खाड़ी देशों, खासकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर को लेकर दावा किया गया था कि इन देशों का एयर डिफेंस मिसाइलों का भंडार तेजी से खत्म हो रहा है. अब इन देशों ने इस रिपोर्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे गलत और भ्रामक बताया है. कतर ने तो न्यूज एजेंसी को कानूनी कार्रवाई की धमकी तक दे दी है.


  • दरअसल, अमेरिका-इजरायल के साथ युद्ध में ईरान खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को टार्गेट कर रहा है. ईरान के हमलों को रोकने के लिए सऊदी, यूएई, कतर समेत खाड़ी के देश अपनी एयर डिफेंस का सहारा ले रहे हैं. लेकिन ईरान इतनी तीव्रता से हमले कर रहा है कि इन देशों का डिफेंस सिस्टम उन्हें पूरी तरह रोक नहीं पा रहा.

    इसी बीच ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट आई कि यूएई और कतर के एयर डिफेंस इंटरसेप्टर मिसाइलों के भंडार खतरनाक रूप से कम हो रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों देश निजी तौर पर अपने सहयोगियों पर दबाव डाल रहे हैं कि वो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन को सीमित करने की अपील करें. इन दावों का दोनों देशों की सरकारों ने खंडन किया है.

    यूएई ने क्या कहा?
    यूएई के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रिपोर्ट देश की तैयारी, तकनीकी क्षमता और ऑपरेशन की क्षमता को सही तरीके से पेश नहीं करती. मंत्रालय ने कहा कि यूएई के पास मल्टी लेवल का एयर डिफेंस सिस्टम है जो हवाई खतरों का मुकाबला करने में पूरी तरह सक्षम है. इनमें लंबी, मध्यम और कम दूरी के एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हैं जो देश को हवाई खतरों से संपूर्ण सुरक्षा देती हैं.

    यूएई के मंत्रालय ने यह भी कहा कि देश के पास गोला-बारूद का बड़ा भंडार मौजूद है, जिससे यूएई के पास लंबे समय तक जवाबी कार्रवाई करने की क्षमता है. बयान में दोहराया गया कि यूएई की रक्षा क्षमता और राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचा मजबूत और अप्रभावित है.

    कतर ने क्या कहा?
    कतर के अंतरराष्ट्रीय मीडिया कार्यालय ने भी ब्लूमबर्ग की उस रिपोर्ट का खंडन किया, जिसमें दावा किया गया था कि देश के पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों का भंडार खत्म हो गया है.

    कतर ने कहा कि उसकी सशस्त्र सेनाओं के पास मौजूद मिसाइलों का भंडार खत्म नहीं हुआ है और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. उसने यह भी कहा कि देश की सेना बाहरी खतरों से राष्ट्र की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है.

    कतर ने रिपोर्ट को गैर-जिम्मेदाराना करार देते हुए कहा कि गलत जानकारी को सुधारने के लिए वो कानूनी कदम सहित सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है.

    Share:

  • होली पर देखें ये 12 शानदार फैमिली ड्रामा फिल्में, IMDb रेटिंग 8 से ज्‍यादा, साउथ से हॉलीवुड तक फुल एंटरटेनमेंट

    Wed Mar 4 , 2026
    नई दिल्‍ली । होली (Holi) के मौके पर अगर आप परिवार के साथ घर पर मूवी (movie) मैराथन प्लान कर रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके काम की है। यहां 12 ऐसी फैमिली ड्रामा फिल्में (family drama films) दी गई हैं, जिनकी IMDb रेटिंग 8 से ज्यादा है। साउथ सिनेमा से लेकर हॉलीवुड, बॉलीवुड और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved