
इंदौर। एरोड्रम थाने के सामने देवी अहिल्या बाई होलकर विमानतल की बाउंड्री के पास आज शाम सुखीघास में भीषण आग लग गई जिसे बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करना पड़ी। शाम 6:00 बजे के करीब एक बड़े हिस्से में लगी आग में सूखी घास जली है। बताया जा रहा है की देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लियाथा।दमकल अधिकारी रूपचंद पंडित ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट के अधिकारी और दमकल गाड़ियां भी मौके पहुंच गई थी।
करीब 2 लाख लीटर पानी की मदद से रात 11:00 बजे आग पर काबू पाया जा सका। बीएसएफ के अधिकारी भी मौके पर आ गए थे। उन्होंने भी आग पर नियंत्रण पाने के दौरान मदद की। प्रशासनिक अधिकारी भी कार्रवाई के दौरान डटे रहे। करीब 6 जेसीबी मशीनों से घास को काटा गया। तब जाकर रास्ता बनाया गया। क्योंकि परिसर में बड़ी-बड़ी घासें उगी हुई थी।। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटे दूर तक दिखाई दे रही थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved