img-fluid

इंदौर: दरोगा चालान काटने पहुंचे तो भडक़ गए भाजपा पार्षद

March 05, 2026

  • अभद्र भाषा का प्रयोग किया, वीडियो वायरल

इंदौर। नगर निगम के दरोगो को भाजपा पार्षद के परिचित की दुकान पर चालान काटने जाना महंगा पड़ गया। पार्षद ने न केवल दरोगा को अपशब्द कहे, बल्कि यह भी कह डाला कि अब कमिश्नर को बुलवाकर ही चालान बनवाएंगे। दोनों के बीच का ऑडियो वायरल हो गया है।

भाजपा के पार्षद अपने आपको कानून और प्रशासन से ऊपर मानकर चल रहे हैं। कई बार भाजपा पार्षदों के नगर निगम कर्मचारियों और अधिकारियों से अभद्रता के वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहे हैं। अब पांच नंबर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 51 के पार्षद मलखान कटारिया ने निगम दरोगा से अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि गाली-गलौज तक कर डाली। बताया जा रहा है कि निगम दरोगा एक ढाबे पर चालान करने पहुंचे थे और वहां भट्टी जलती पाई गई, जबकि शहर में यह प्रतिबंधित हैं। कटारिया ने दरोगा को वहीं स्पॉट पर बुलाया।


  • दरोगा ने जब अधिकारी के साथ आने की बात कही तो कटारिया ने कहा कि अपन चालान काट लेंगे, मैंने कमिश्नर को भी बुलवा लिया है। दरोगा ने कहा कि आपका फोन आया था तो छोड़ दिया था। धमकी देते हुए पार्षद दरोगा को ढाबे पर आने का दबाव बनाते रहे, लेकिन दरोगा वहां नहीं पहुंचा और दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि इस मामले में दोनों ही पक्षों ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की है, लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद यह तो तय हो गया कि भाजपा के जनप्रतिनिधि किस तरह से अधिकारियों से पेश आते हैं।

    Share:

  • तिरपाल से ढका इंदौर का राजवाड़ा-गोपाल मंदिर

    Thu Mar 5 , 2026
        छतों की बुकिंग होगी शुरू, वॉच टॉवरों, सीसीटीवी कैमरों के साथ लाउड स्पीकर लगे, हवा में लटके मकानों के साथ केबलें भी हटेंगी शहरभर में धुलेंडी की रही जमकर धूम, अब रंगपंचमी की गेर की तैयारी आयुक्त ने भी गेर मार्ग का किया अवलोकन, विशेष सफाई अभियान भी चलेगा इंदौर। कल शहरभर में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved