
इंदौर । धुलेंडी (Dhulendi) के एक ही दिन में इंदौर (Indore) में 732 लोगों (732 people) को कुत्तों (dogs) द्वारा काटे जाने की खबर है। शहर के विभिन्न इलाकों से डॉग्स बाइट से इतनी बड़ी तादाद में पीडि़त लाल अस्पताल (Lal Hospital) में एंटीरैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे।
लाल अस्पताल के चिकित्सक आशुतोष शर्मा के अनुसार इस बार धुलेंडी और होली के दिन कुत्तों के काटे जाने की घटनाएं सबसे ज्यादा हुई हैं। पिछले माह फरवरी के सिर्फ 28 दिनों में जहां 4166 लोगों को आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बनाया, वहीं मार्च के पहले सप्ताह के एक ही दिन में 732 लोग कुत्ते के काटने के शिकार हुए हैं। इस बार अलग -अलग तिथियों के चलते धुलेंडी 2 दिन तक थी ।
रंग देखकर भडक़ते हैं कुत्ते
डॉक्टरों के अनुसार लाल, नीले, पीले, काले, हरे रंग वालों को देखकर आवारा कुत्ते भडक़ जाते हैं। एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में डॉग्स बाइट पीडि़त होने का कारण यह भी हो सकता है कि एंटीरैबीज इंजेक्शन लगाने वाले अन्य संस्थान त्योहार के चलते बंद हों।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved