img-fluid

UP : डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, धुएं से भरा केबिन …

March 07, 2026

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (UP) के उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) आज एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गए. लखनऊ (Lucknow) से कौशांबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनके हेलिकॉप्टर में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण राजधानी के अमौसी एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री लखनऊ के ला मार्ट्स (La Marts) मैदान से कौशांबी जाने के लिए रवाना हुए थे. उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद हेलिकॉप्टर के केबिन में अचानक धुआं भरने लगा और डिस्प्ले अचानक बंद हो गई. जिससे अंदर बैठे लोगों में हड़कंप मच गया.


  • पायलट ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत लखनऊ एटीसी से संपर्क किया और अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी.इमरजेंसी लैंडिंग के समय एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

    जैसे ही हेलिकॉप्टर जमीन पर उतरा, सुरक्षा और तकनीकी टीमों ने तुरंत उसे घेर लिया और उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया. प्राथमिक जांच में इसे तकनीकी खराबी बताया जा रहा है, जिसकी विस्तृत जांच तकनीकी विशेषज्ञों की टीम कर रही है.

    Share:

  • इंदौर की आशा कन्फेक्शनरी फैक्ट्री में भारी हंगामा, वेतन और PF न मिलने से नाराज सैकड़ों कर्मचारी सड़क पर उतरे

    Sat Mar 7 , 2026
    इंदौर। शहर (Indore) के औद्योगिक क्षेत्र (industrial area) सांवेर रोड स्थित आशा कन्फेक्शनरी फैक्ट्री (Asha Confectionery Factory) में शनिवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब वहां काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वेतन और प्रोविडेंट फंड (PF) की राशि का भुगतान न होने से नाराज कर्मचारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved