img-fluid

इंदौर की आशा कन्फेक्शनरी फैक्ट्री में भारी हंगामा, वेतन और PF न मिलने से नाराज सैकड़ों कर्मचारी सड़क पर उतरे

March 07, 2026

इंदौर। शहर (Indore) के औद्योगिक क्षेत्र (industrial area) सांवेर रोड स्थित आशा कन्फेक्शनरी फैक्ट्री (Asha Confectionery Factory) में शनिवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब वहां काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वेतन और प्रोविडेंट फंड (PF) की राशि का भुगतान न होने से नाराज कर्मचारी मॉडर्न चौराहे के पास सड़क पर उतर आए और जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।


  • वेतन और पीएफ के लिए कर रहे संघर्ष
    प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले काफी समय से उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा, उनके वेतन से काटी जाने वाली पीएफ की राशि भी जमा नहीं की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद प्रबंधन उनकी मांगों को अनसुना कर रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

    सांवेर रोड पर लगा लंबा जाम…
    हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सैकड़ों कर्मचारियों के सड़क पर उतरने के कारण मॉडर्न चौराहे के आसपास यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

    मौके पर पहुंचा प्रशासन और पुलिस बल
    घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को शांत कराने और उन्हें सड़क से हटाने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनका बकाया वेतन और पीएफ का हिसाब नहीं हो जाता, वे अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।

     

    Share:

  • इंदौर : टूर पैकेज के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Sat Mar 7 , 2026
    क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन को EMI में बदलकर की ठगी….. चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी….. इंदौर. इंदौर (Indore) में लोगों से ठगी और धोखाधड़ी (fraud) करने वाले आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर (Crime Branch Indore) को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने टूर एंड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved