
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) के सबसे व्यस्ततम बाजार दौलतगंज के बालाबाई के बाजार में स्थित एक मकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एयर कंडीशनर (Air Conditioner) का कंप्रेशर फटने से आग लगने की बात सामने आई है। मकान में मौजूद गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) से गैस रिसने के चलते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई।
दरअसल ग्वालियर के बाला बाई के बाजार में एक तीन मंजिला मकान में आग लगने की घटना में एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई और मकान में रखा लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया। मकान के अंदर दो बच्चों समेत कुछ लोग फंसे थे जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बचा लिया। नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय फॉरेस्ट पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह और स्थानीय विधायक सतीश सिकरवार मौके पर मौजूद रहे। 3 घंटे बाद भी आज पर काबू नहीं पाया जा सका है आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम की फायर ब्रिगेड बीएसएफ और सेना के दमकल वाहनों की मदद ली गई।
धुआं भर जाने की वजह से महिली की मौत
मकान में व्यापारी परिवार के तीन भाई गिर्राज, दिनेश और हरिओम एक साथ रहते हैं। आग लगने के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर थे। स्थानीय लोगों ने भी दमकल कर्मियों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में मदद की। इस दौरान घर में धुआं भर जाने की वजह से अंकिता अग्रवाल दम घुट गया। पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान अंकिता की मौत हो गई।
आग बुझाने की कोशिश की जा रही
प्रशासन का कहना है कि एरिया बेहद संकरा है इस वजह से गाड़ियां नहीं जा पा रहीं। जिसके कारण आग बुझाने में देरी हो रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। वहीं कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार घर में एसी ऑन किया गया था। इसी दौरान आग लग गई। धीरे-धीरे पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने बताया कि अब तक लगभग 35 से अधिक गाड़ियों का पानी आग बुझाने में लग चुका है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved