img-fluid

इंडिगो की दिल्ली-मैनचेस्टर फ्लाइट का बीच हवा से ‘U-टर्न’, अचानक बंद हुआ एयरस्पेस

March 09, 2026

नई दिल्ली: दिल्ली से ब्रिटेन (Delhi to UK) के मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 033 को बीच रास्ते से ही दिल्ली वापस लौटना पड़ा. लगभग 7 घंटे तक हवा में रहने के बाद यह विमान दिल्ली वापस लौट रहा है. दरअसल, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते वहां के हालात काफी बिगड़ गए हैं. इस कारण कुछ देशों ने अपना एयरस्पेस अचानक बंद कर दिया. ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, इंडिगो की यह फ्लाइट इथियोपिया-एरिट्रिया सीमा के पास से वापस लौट गई. इस पूरे मामले में इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, सुरक्षा कारणों और हवाई रास्ते पर लगी पाबंदियों के चलते फ्लाइट को आगे ले जाना संभव नहीं था.

इंडिगो ने क्या कहा?
इंडिगो ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सबसे जरूरी है, इसलिए विमान को वापस बुला लिया गया. वहीं, अब कंपनी अधिकारियों से बात कर रही है ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द दूसरी उड़ान या वैकल्पिक रास्ते से भेजा जा सके.


  • ये जंग और व्यापक होती जा रही है
    इजराइल-ईरान और अमेरिका के बीच शुरू हुई ये जंग और व्यापक होती जा रही है क्योंकि ईरान ने ओमान, यूएई, कतर और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं. सऊदी अरब ने ईरान को इस हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है. वहीं, ईरान का कहना है कि वह सिर्फ अमेरिका द्वारा किए गए हमलों का जवाब दे रहा है. ईरान युद्ध के कारण उस इलाके का आसमान लगभग बंद है. हालांकि, पिछले हफ्ते से विमानों को दूसरे रास्तों से निकाला जा रहा है. राहत की बात यह है कि UAE (जैसे दुबई या अबू धाबी) से कुछ उड़ानें अभी भी आ-जा रही हैं.

    Share:

  • भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया, 200–350 मिलियन डॉलर की डील पक्की!

    Mon Mar 9 , 2026
    नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्व एशिया में डिफेंस सपोर्ट को नई दिशा देते हुए इंडोनेशिया ने भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल खरीदने का फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील की कीमत लगभग 200 से 350 मिलियन डॉलर (करीब 1600 से 2900 करोड़ रुपये) के बीच हो सकती है. इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रालय के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved