img-fluid

रिलीज से पहले ही तूफान! ‘Dhurandhar 2: The Revenge’ की एडवांस बुकिंग 20 करोड़ पार, ₹59 से ₹2900 तक बिक रहीं टिकटें

March 10, 2026

 

नई दिल्ली। (Bollywood star)बॉलीवुड स्टार Ranveer Singh की बहुप्रतीक्षित (anticipated film)फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त (significant buzz at the box office)हलचल मचा रही है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े(Early advance booking figures) ही बता रहे हैं कि फिल्म ओपनिंग डे पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ (major records on opening day.)सकती है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए शानदार कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में फिल्म का ग्रॉस एडवांस कलेक्शन करीब 14.69 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं अगर ब्लॉक सीटों को भी जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा 20.32 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाता है। अब तक देशभर में फिल्म के 2.59 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जो इसकी जबरदस्त डिमांड को दर्शाता है।

फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होने जा रही है, लेकिन सबसे ज्यादा बुकिंग हिंदी वर्जन में देखने को मिल रही है। हिंदी वर्जन ने अकेले ही लगभग 14 करोड़ रुपये से ज्यादा का एडवांस कलेक्शन कर लिया है। देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म के करीब 7,800 से ज्यादा शो लगाए गए हैं, जिससे साफ है कि मेकर्स बड़े पैमाने पर रिलीज की तैयारी कर चुके हैं।

इस फिल्म की टिकट कीमतें भी काफी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई के आईनॉक्स मेगाप्लेक्स में रिक्लाइनर प्राइम सीट की कीमत करीब ₹2900 तक रखी गई है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में दर्शकों को काफी सस्ती टिकटें भी मिल रही हैं। चेन्नई के एजीएस सिनेमा में यह फिल्म सिर्फ ₹59 में भी देखी जा सकती है। मेकर्स की यह रणनीति हर वर्ग के दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए बनाई गई मानी जा रही है।

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को दक्षिण भारत में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। तमिल और तेलुगु वर्जन की एडवांस बुकिंग भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। अब तक तेलुगु वर्जन के लिए 5,500 से ज्यादा टिकट और तमिल वर्जन के लिए 10,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। वहीं कन्नड़ और मलयालम वर्जन में भी बुकिंग लगातार बढ़ रही है।

फिल्म को एक बड़े पैमाने की स्पाई-एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है और ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस तरह से एडवांस बुकिंग हो रही है, उससे यह फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत कर सकती है। अगर यही रफ्तार बनी रही तो Dhurandhar 2: The Revenge साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।

Share:

  • जालोर में दामाद ने कैंची से काटी सास की नाक, सोने के आभूषण लेकर फरार, इलाके में सनसनी

    Tue Mar 10 , 2026
    जालोर। राजस्थान (Rajasthan) के जालोर जिले (Jalore district) के सरवाना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक दामाद (son-in-law) ने अपनी ही सास (Mother in law) की नाक काट दी और उनके सोने के गहने लेकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved