img-fluid

सफाई में देश में नंबर वन शहर अब बाहरी गिरोह के निशाने पर

March 10, 2026

  • कई राज्यों की गंैग शहर में कर चुकी है बड़ी वारदातें, कल फिर नेपाल-बिहार की गैंग पकड़ाई

इंदौर। लगातार सफाई में नंबर वन शहर बनने के बाद देश के मानचित्र पर चमकने वाले इंदौर शहर पर अब बाहरी गिरोह की नजर है। देश के कोने-कोने से कई गिरोह यहां आकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कल ऐसे ही नेपाल-बिहार बार्डर की चादर गैंग के 20 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके पहले भी एक दर्जन से अधिक बाहरी गिरोह शहर में बड़ी वारदातें कर चुके हैं, जिनको पुलिस ने पकड़ा है।

शहर में पिछले कुछ सालों से बाहरी गिरोह लगातार सक्रिय हैं। कुछ समय पहले तुकोगंज थाना क्षेत्र में दिल्ली के लुटेरों ने बिल्डर और उसके साथियों से लाखों के जेवर लूट लिए थे। ये दिल्ली के वांटेड बदमाश थे। इनको दिल्ली पुलिस ने एक शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद इंदौर पुलिस उनको लेकर आई थी। इसके पहले इंदौर में 64 किलो चांदी लूटने का मामला हुआ था। इसमें पुलिस ने आगरा की गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया था। वहीं इंदौर में तेजाजी नगर में एक नेपाली नौकर अपने साथियों के साथ बिल्डर को जहर देकर डेढ़ करोड़ के जेवर लेकर नेपाल भाग गया था, जो अब तक नहीं पकड़ाया। इसके अलावा पुलिस ने कुछ दिन पहले दिल्ली के महिपाल गिरोह को पकड़ा था और एक वॉकीटॉकी गिरोह को पकड़ा था। इन लोगों ने इंदौर में लाखों की चोरियां की थीं। इसके अलावा साउथ का गिरोह शहर में लंबे समय से सक्रिय है।


  • यह कार के कांच फोडक़र लाखों रुपए चुराकर चंपत हो जाता है। कार से 9 लाख और 7 लाख चुराने के दो मामलों में पुलिस को उसकी तलाश है। वहीं एक गिरोह साउथ का होस्टल से लैपटॉप और मोबाइल चुराता है। इस गिरोह के चार सदस्यों को भंवरकुआं पुलिस ने गिरफ्तार कर लाखों के लैपटॉप और मोबाइल जब्त किए थे। कुछ दिन पहले पुलिस ने देहरादून के एक चेन लूट गिरोह को पकड़ा था। इसके अलावा लूट में गुजरात का गिरोह भी पकड़ा जा चुका है। नासिक का महिला गिरोह सराफा में ग्राहक बनकर वारदात करने में पकड़ा जा चुका है। इसके अलावा रैली और जुलूस में वारदात करने वाला भोपाल का गिरोह भी जूनी इंदौर पुलिस पकड़ चुकी है। कुछ दिन पहले विजयनगर पुलिस ने हरियाणा-राजस्थान के महिपाल गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा था। इन लोगों ने इंदौर में लाखों की चोरियां की थीं, जो बताता है कि देशभर के गिरोह की अब इंदौर पर नजर है।

    कुछ आस-पास के गिरोह भी
    इसके अलावा पिछले कुछ सालों से देवास का कंजर गिरोह शहर में वाहन चोरी, लूट और डकैती करता है। ऐसे आधा दर्जन गिरोह पुलिस पकड़ चुकी है। इसके अलावा भोपाल का ईरानी गिरोह इंदौर में नकली पुलिस बनकर आधा दर्जन वारदातें कर चुका है। पुलिस ने उसकी पहचान भी कर ली, लेकिन वह हाथ नहीं आया। यह हार साल शहर में आकर वारदात करता है। खरगोन, बड़वानी के सिकलीगर शहर में अवैध पिस्टल का कारोबार करता है। ये देशभर में हथियार सप्लाई करता है। इंदौर में इनसे हथियार खरीदने आए पंजाब, हरियाणा के कई गैंगस्टर पकड़े जा चुके हैं। धार-टांडा में भी डकैती, चोरी और वाहन चोरी में पकड़े जा चुके हैं। गुना का पादरी गिरोह भी शहर में वारदातें करता रहता है।

    Share:

  • पूर्वी बायपास निर्माण के लिए 1720 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण 50 फीसदी मुआवजा राशि राज्य ने देने की सहमति केन्द्र को दी

    Tue Mar 10 , 2026
    केन्द्रीय परिवहन मंत्री गडकरी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में दी ये जानकारी, 31 मार्च तक प्रोजेक्ट का आवंटन पूर्ण करने का भी दिलाया भरोसा 84 किलोमीटर का हाईवे दो पैकेजमें होगा निर्मित 5 हजार करोड़ की राशि खर्च होगी पूरे प्रोजेक्ट पर दो रेलवे ओवरब्रिज के साथ एक दर्जन से अधिक बड़े पुल बनेंगे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved