img-fluid

इंदौर में कल की रात रही सीजन की सबसे गर्म रात, पहली बार पारा 20 डिग्री के करीब पहुंचा

March 15, 2026

  • आज से और गिरेगा तापमान, गर्मी से मिलेगी राहत

इन्दौर। शहर के तापमान में एक बार फिर उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो चुका है। कल दिन के पारे में जहां गिरावट दर्ज की गई, वहीं रात का तापमान पहली बार बढक़र 20 डिग्री के पास पहुंचा। इसके साथ ही कल की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात बन गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज से दिन के साथ ही रात के भी तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जो पूरे सप्ताह जारी रहेगी।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा लेकिन परसों की अपेक्षा 1 डिग्री कम था। पिछले कुछ दिनों में पहली बार कल दिन के तापमान में यह कमी दर्ज की गई है। वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा, यह सामान्य से 3 डिग्री और कल की अपेक्षा 1.2 डिग्री ज्यादा था। 4 नवंबर के बाद यह पहला मौका था, जब रात का तापमान 20 डिग्री के करीब पहुंचा था।


  • इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी और दक्षिण पश्चिम रही। हवाओं की अधिकतम रफ़्तार 39 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि कल से ही दिन के तापमान में कमी आना शुरू हो गई है। यह आज से अगले कुछ दिनों तक लगातार जारी रहेगी। इसके साथ ही आज से रात के तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी। इस सप्ताह के अंत तक हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। अभी दिन का तापमान जहां 37 से 38 डिग्री और रात का 19 से 20 डिग्री तक जा रहा है, वह अगले कुछ दिनों में गिरकर 29 से 30 डिग्री और 12 से 13 डिग्री तक का सकता है।

    Share:

  • पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच ममता बनर्जी ने किया बड़ा ऐलान

    Sun Mar 15 , 2026
    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने मुअज्जिनों और पुरोहितों के लिए बड़ा ऐलान किया है. राज्य सरकार ने दोनों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है. इस फैसले के बाद अब उन्हें हर महीने 2000 रुपये […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved