img-fluid

गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, पाकिस्तान से लेकर यूके-मलेशिया तक जुड़े तार

March 16, 2026

गाजियाबाद। गाजियाबाद। (Ghaziabad) पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय जासूसी नेटवर्क का खुलासा किया है। आरोप है कि यह गिरोह दिल्ली में सेना और अन्य संवेदनशील ठिकानों के पास सौर ऊर्जा से चलने वाले कैमरे लगाकर वीडियो बनाता था और उन्हें पाकिस्‍तान (Pakistan) समेत (United Kingdom) और (Malaysia) के नंबरों पर भेजता था। पुलिस के मुताबिक इन सूचनाओं के बदले आरोपियों को करीब 8 हजार रुपये तक मिलते थे।

छह संदिग्ध गिरफ्तार

कौशांबी थाना पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मेरठ के परतापुर निवासी सुहेल मलिक उर्फ रोमियो, संभल के ज्ञानपर सिसौना गांव की साने इरम उर्फ महक और भोवापुर के प्रवीन, राज वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि व रितिक गंगवार शामिल हैं।

पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से दिल्ली में स्थित सेना, Border Security Force और Central Reserve Police Force के कार्यालयों सहित कई संवेदनशील स्थानों के 50 से ज्यादा वीडियो मिले हैं।

‘सरदार’ नाम से संपर्क करता था पाकिस्तानी हैंडलर

पुलिस जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान में बैठा एक हैंडलर, जिसे आरोपी ‘सरदार’ कहकर बुलाते थे, उन्हें जगहों के नाम बताकर वीडियो और लोकेशन भेजने के निर्देश देता था। इसी के कहने पर दिल्ली में दो जगहों पर सौर ऊर्जा से चलने वाले कैमरे लगाए गए थे, जिनसे सीधे निगरानी की जाती थी।

जांच में यह भी पता चला है कि गिरोह में नए सदस्यों को जोड़ने का काम साने इरम उर्फ महक करती थी। वहीं सुहेल काम पूरा होने पर पैसे दिलाने की व्यवस्था करता था। भुगतान सीधे अपने खाते से नहीं किया जाता था, बल्कि किसी परिचित के खाते या UPI के जरिए कराया जाता था और बाद में नकद पैसे देकर हिसाब बराबर किया जाता था।

दिल्ली कैंट के पास लगाए गए कैमरे

सूत्रों के अनुसार सुहेल ने राज वाल्मीकि को इस नेटवर्क से जोड़ा था। राज को दिल्ली में कैमरे लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि उसने Delhi Cantonment Railway Station और आर्मी कैंट इलाके के पास सीसीटीवी कैमरा लगाया था और उसका एक्सेस विदेशी हैंडलर को दिया गया था। पुलिस एक कैमरा बरामद कर चुकी है।

आईफोन खरीदने से हुआ शक

जांच में यह भी सामने आया कि राज वाल्मीकि ने कुछ समय पहले अपना फूड स्टॉल बंद कर दिया था और अचानक महंगा आईफोन खरीद लिया था। इससे आसपास के लोगों को शक हुआ। बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि वह और उसके साथी संवेदनशील जगहों के वीडियो बना रहे हैं। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पूरे जासूसी नेटवर्क का खुलासा हुआ।

बैंक खातों की भी जांच

इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्‍तव के मुताबिक मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों के बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जिन खातों से पैसा ट्रांसफर हुआ है, उन्हें भी ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ करेगी।

Share:

  • बेंगलुरु में कैफे ने लगाया ‘गैस क्राइसिस चार्ज’, दो मिंट लेमनेड पर भी अतिरिक्त शुल्क, मचा हंगामा

    Mon Mar 16 , 2026
      नई दिल्ली। बेंगलुरु के थियो कैफे का(A bill from Theo Cafe in Bengaluru) एक बिल सोशल मीडिया पर(Bengaluru has gone viral on social media) वायरल हो गया है, जिसमें दो मिंट लेमनेड (mint lemonades)पर 5% गैस क्राइसिस चार्ज(Gas Crisis Charge) लगाया गया। ग्राहक ने दो मिंट लेमनेड ऑर्डर किए, जिनकी कीमत 179 रुपये प्रत्येक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved