
नई दिल्ली। महाराष्ट्र(Maharashtra) के पुणे (Pune) से एक बड़ी खबर सामने आई है। देर रात, एक बंद पड़े वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट(defunct water treatment plant) से ज़हरीली गैस लीक(toxic gas leak) होने के बाद इलाके में अफरा-तफरी(panic gripped) मच गई। देखते ही देखते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और इस घटना की चपेट(affected by the incident) में कई लोग आ गए।
यह घटना पुणे के कोंढवा इलाके की गंगाधाम बस्ती में हुई, जहाँ एक बंद पड़े वॉटर प्यूरिफिकेशन प्लांट से क्लोरीन गैस लीक हो गई। यह हादसा बुधवार देर रात करीब 1:00 बजे हुआ, जब प्लांट के अंदर रखे क्लोरीन से भरे एक टैंक से अचानक गैस लीक होने लगी।
मौके पर पहुंची दमकल टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया… प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया… हालांकि इस दौरान दो दमकलकर्मी भी गैस की चपेट में आ गए… कुल मिलाकर 22 स्थानीय निवासी और 2 दमकलकर्मीयानी 24 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
सभी घायलों को ससून जनरल अस्पताल (Sassoon General Hospital) में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है अधिकारियों के मुताबिक सभी मरीज फिलहाल खतरे से बाहर हैं और निगरानी में रखे गए हैं
हादसे की वजह
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि प्लांट काफी समय से बंद था… लेकिन अंदर क्लोरीन का टैंक जस का तस पड़ा रह गया। इसी टैंक से गैस लीक होने के कारण यह हादसा हुआ।
प्रशासन अलर्ट पर
घटना के बाद इलाके को सुरक्षित कर लिया गया है और रिसाव पर काबू पा लिया गया है… प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है कि इतनी लापरवाही कैसे हुई। बंद पड़े प्लांट में खतरनाक केमिकल क्यों छोड़ा गया?क्या यह हादसा टाला जा सकता था?यह घटना एक बार फिर सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved