img-fluid

इंदौर: मोबाइल स्नैचिंग करने वाले बदमाश गिरफ्तार

March 21, 2026

इंदौर। इंदौर के हीरा नगर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लाख रुपए से अधिक कीमत के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।


  • दरअसल हीरा नगर थाना क्षेत्र में लगातार मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदि है और नशे की लत पूरी करने के लिए राह चलते लोगों से मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे। बाद में इन मोबाइल फोन को सस्ते दामों में बेचकर नशा करते थे फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लाख रुपए से अधिक कीमत के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

    Share:

  • PM मोदी ने युद्ध के बीच ईरान को दी ईद की मुबारकबाद, राष्ट्रपति पेजेश्कियन से की फोन पर बात

    Sat Mar 21 , 2026
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध के बीच ईरान को ईद की मुबारकबाद दी है। पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर मसूद पेज़ेश्कियन से फोन पर बात की है। इस दौरान उन्होंने ईद और नवरोज की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हमने उम्मीद जताई कि यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved