
बैतूल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल (Betul) के खेड़ी सांवलीगढ़ के ग्राम पंचायत में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पंचायत परिसर में पुरानी दीवार तोड़ने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक खेड़ी सांवलीगढ़ ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य के चलते पुरानी दीवार को तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान दीवार अचानक गिर गई और वहां काम कर रहे मिस्त्री और महिला मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला मजदूर छाया बाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मिस्त्री का इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि पंचायत की ओर से यह काम करवाया जा रहा था और मजदूरों को दीवार तोड़ने के लिए लगाया गया था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सवाल ये है कि आखिर बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के इस तरह का काम क्यों कराया जा रहा था?
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved