img-fluid

इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स में हुए अग्निकांड का मामला, प्रत्यक्षदर्शी बोले- हमने जगाने के लिए घर पर पत्थर फेंके, कुछ ने मोबाइल लगाया, 

March 22, 2026

इन्दौर। पुगलिया परिवार के यहां हुई अग्रिकांड की जांच में पुलिस को एक दर्जन ऐसे प्रत्यक्षदर्शी मिल गए है जो बोले की हमने उनको जगाने के लिए उनके घर पर पत्थर फेंके तो कुछ पडोसियों ने उनको फोन भी लगाए। उनका कहना है कि आग कार से ही उपर जाते हुए दिखाई दे रही थी।

कुछ दिन पहले ब्रजेश्वरी ऐनेक्स में रहने वाले मनोज पुगलिया के घर में अग्रिकांड हुआ था जिसमें मनोज सहित परिवार और रिश्तेदारों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच यू तो अलग अलग स्तर पर चल रही है, लेकिन पुलिस की जांच टीआई मनीष लोधा ही कर रहे हैं। बताते हंै कि पुलिस को अब तक एक दर्जन ऐसे प्रत्यक्षदर्शी मिल चुके है, उनके बयान लिए जा रहे हैं। इनमें कुछ पडोसी है तो कुछ वहां से गुजरने वाले लोग हैं। लोगो ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने नीचे कार में आग लगते हुई देखी तो उसका स्विच भी निकाला, दो लोगों ने कहा कि परिवार को जगाने के लिए उन्होंने पुगलिया परिवार के घर पर पत्थर फेंके।


  • दो तीन पडोसियों जिनके पास उनके मोबाइल नंबर थे उन लोगों ने परिवार के लोगो को मोबाइल पर फोन लगाकर भी जगाने की कोशिश की। कुछ का फोन भी उन्होंने उठाया था, जो इस और इशार कर रहा है कि आग कार से ही शुरू हुई थी। बताते हैं कि पुलिस ने कुछ के बयान दर्ज कर लिए है तो कुछ को बयान के लिए बुलाया गया है, वहीं पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है अब तक पुलिस को कोई ऐसा फुटेज नहीं मिला है जिससे पता चल सके कि आग कहां से शुरू हुई है।

    तीन माह पहले ही लगाई थी जालियां
    कुछ पड़ोसियों ने बताया कि पहले पुगलिया परिवार के खुले हिस्से खिडक़ी और गैलेरी में जालिया नहीं लगी थी, लेकिन शादी के दौरान किसी ने उनको कहां कि सुरक्षा के लिए जालिया लगानी चाहिए, क्योंकि चोरियां बहुत हो रही है। इस पर तीन माह पहले ही उन्होंने खुले हिस्से में जालियां लगाई थी।

    Share:

  • इंदौर: सुबह चिमनबाग में स्वयंसेवकों का जमावड़ा, शाम को नेहरू स्टेडियम में कॉलेज शाखा के विद्यार्थी जुटेंगे

    Sun Mar 22 , 2026
    इन्दौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है। आज सुबह चिमनबाग पर गटनायक एकत्रीकरण रखा गया था, जो इंदौर विभाग के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्णगोपाल के आतिथ्य में संपन्न हुआ। शाम 4 बजे नेहरू स्टेडियम में कॉलेज में संघ की शाखों के विद्यार्थियों का एकत्रीकरण रखा गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved